साइबर फ्रॉड का शिकार हुए बोनी कपूर, खाते से गायब हुए 4 लाख

फिल्ममेकर के क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड कर करीब 3.82लाख रुपये निकाल लिए गए।
 | 
boney kapoor
साइबर अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं, क्या आम और क्या खास सभी इसका शिकार हो रहे हैं।अब मशहूर प्रोड्यूसर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से 4 लाख रुपये चोरी हो गए हैं।

मुंबई : आए दिन साइबर फ्रॉड के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। अब फिल्म प्रोड्यूसर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी इसका शिकार बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर के क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड कर करीब 3.82 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

कई बार फर्जीवाड़े का शिकार हुए बोनी

बॉलीवुड फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से मामले की छानबीन शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 फरवरी को बोनी कपूर के खाते से 3.82 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ था। इस बारे में उन्हें मार्च महीने में पता चला। उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो सामने आया कि वह फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं। उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए कई बार ट्रांजेक्शन कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

नहीं पूछा गया कोई ओटीपी, या पिन कोड

हैरानी की बात ये है कि फिल्म निर्माता से किसी भी तरह का ओटीपी या फिर पिन कोड नहीं पूछा गया था। इस बारे में कथित तौर पर बोनी कपूर ने मुंबई पुलिस को अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई फोन कॉल या मैसेज नहीं आया था। इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 4 लाख रुपये निकल चुके हैं। वही अब कहा जा रहा है कि यह मामला ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अकाउंट डिटेल लीक होने से भी हुआ है। दावा किया जा रहा है कि बोनी कपूर के अकाउंट के पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए हैं।

बोनी कपूर ने बैंक को तुरंत करवाया अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही बोनी कपूर को अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकलने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत ही इस बारे में बैंक को बताया। इसके बाद फिल्म मेकर ने मुंबई पुलिस के अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस ने मामले का पता लगते ही छानबीन शुरू कर दी है। जिसके बाद उन्हें शक है कि बोनी कपूर के कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने उसका डेटा चोरी किया था। हालांकि अभी इस मामले की जांच पूरी नहीं हुई है और पुलिस आगे की तफ्तीश में बिजी है। बता दें कि बोनी कपूर भारतीय सिनेमा जगत के पॉपुलर फिल्म निर्माता हैं। वह 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री, जुदाई', 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता रहे हैं। वह हिंदी सिनेमा में कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

Latest News

Featured

Around The Web