फ़ोन बिजी आने पर बॉयफ्रैंड नाराज़ हुआ तो गर्लफ्रैंड ने की सुसाइड

आत्महत्या से ठीक पहले अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजी थी
 | 
SOCIAL MEDIA
बीते 14 जून को उनकी बेटी का फोन बिजी आ रहा था जिससे उसका बॉयफ्रेंड नाराज हो गया। उसका बॉयफ्रेंड ब्रेकअप करने की धमकी देने लगा। इसको लेकर दोनों में काफ़ी बहस भी हुई।

चंडीगढ़: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बर्दवान में एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। वजह जान आप भी हैरान होंगे। 12 वीं क्लास की एक छात्रा ने मौत से पहले अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फ़ी भेजी और बाद में आत्महत्या के ली। जानकारी के मुताबिक छात्रा का मुंबई में रहने वाले एक लड़के से प्रेमसंबंध था। वहीं छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड उससे रिश्ता ख़त्म करने की धमकी दे रहा था। जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने सुसाइड कर ली।

दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी और मुंबई में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे थे।

परिजनों ने आगे बताया कि बीते 14 जून को उनकी बेटी का फोन बिजी आ रहा था जिससे उसका बॉयफ्रेंड नाराज हो गया। उसका बॉयफ्रेंड ब्रेकअप करने की धमकी देने लगा। इसको लेकर दोनों में काफ़ी बहस भी हुई। इसको लेकर रिश्ते के टूटने के डर से उनकी बेटी परेशान हो गई और उसने सुसाइड करने का कदम उठा लिया।

मीडिया में मृतक लड़की के पिता ने बयान दिया,"हमारी बेटी की मौत का जिम्मेदार वही लड़का है। वो मुंबई में रहता है। हमें उसका नाम तक नहीं मालूम, शायद वो बंगाली नहीं है। बेटी की मौत के बाद हमने उसके घरवालों से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने कॉन्टेक्ट नंबर नहीं दिया।"

मृतका के परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने सुसाइड के तुरंत बाद मृतका का मोबाइल फोन चेक किया था।  जिसके चलते उन्हें पता लगा कि उसने आत्महत्या से ठीक पहले अपने बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजी थी।

मृतक लड़की के मामा ने मीडिया को बताया,"घटना के बाद लड़के ने कई बार फोन किया था। हम लोगों ने भी लड़के से बात की वो उल्टा हमारे परिवार पर ही लड़की की हत्या करने का आरोप लगा रहा है। उसने कहा है कि वो हम लोगों को नहीं छोड़ेगा। जबकि उसकी वजह से ही लड़की ने सुसाइड की है।"

फिलहाल छात्रा के सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले को लेकर पुलिस जांच चल रही है लेकिन बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।

Latest News

Featured

Around The Web