बिहार के पूर्णिया में तालाब में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

पूर्णिया जिले में हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग अपनी गाड़ी से बेटी की शादी का तिलक कर लौट रहे थे।
 | 
accident
पूर्णिया जिले के गांव कांजिया में कल देर रात एक गाड़ी तालाब में गिर गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए है।

पूर्णिया बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक गाड़ी के तालाब में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार ये हादसा गांव कांजिया में हुआ है। पुलिस ने बताया कि पूर्णिया जिले के गांव कांजिया में कल देर रात एक गाड़ी तालाब में गिर गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल ये हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग अपनी गाड़ी से बेटी की शादी का तिलक कर लौट रहे थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी अनुसार ये सभी लोग बेटी का तिलक करने के लिए ताराबाडी गए हुए थे। वहां से अपने जिला किशनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

कांजिया गांव  में हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते ये हादसा हुआ। वहीं सर्किल अधिकारी राज शेखर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही उनकी पहचान और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाएगा।

Latest News

Featured

Around The Web