सपा नेता पर जानलेवा हमला!

हत्या के उद्देश्य से सपा नेता की कार को 500 मीटर तक टक्कर मारकर घसीटा, बाल-बाल बचे नेता
 | 
Sp leader
7 जुलाई (रविवार) को रात करीब आठ बजे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार को पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।उसके बाद फिर एक बार कंटेनर चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई, लेकिन चालक ने कंटेनर को रोकने की बजाय ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही।

लखनऊ - प्रदेश में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है सपा नेता की गाड़ी को टक्कर मारकर उनकी हत्या के प्रयास की खबर है। रविवार को रात करीब आठ बजे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार को पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।इसी बीच फिर एक बार कंटेनर चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई, लेकिन चालक ने कंटेनर को रोकने की बजाय ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। 


जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे कंटेनर रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए। चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वह हमले में बच गए। देर रात उन्होंने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं मैनपुरी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा गया है, ‘मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष जी पर ट्रक द्वारा जानलेवा हमला। 500 मीटर गाड़ी को घसीटता रहा ट्रक, ईश्वर की कृपा से अध्यक्ष जी सुरक्षित। बता दें, मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से मौजूदा विधायक हैं। 

बता दें, कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार ( 2 अगस्त, 2022) को जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के साइकिल दुर्घटना में घायल होने पर भाजपा पर निशाना साधा था।

Latest News

Featured

Around The Web