सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी शार्प शूटर दीपक मुंडी चढ़ा पंजाब पुलिस के हत्थे

अमृतसर में बॉर्डर एरिया अटारी के पास हलचल, AGTF और STF की संयुक्त कार्रवाई 
 | 
 गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

अमृतसर- गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। मूसेवाला हत्याकांड में शामिल तीन शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मन्नू व रूपा के एनकाउंटर के बाद डरा हुआ मुंडी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मंगलवार सुबह पुलिस को मुंडी के होने की सूचना मिली।

ddgghd

मूसेवाला के कत्ल में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा का शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी लीड कर रहा था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ था। मूसेवाला के कत्ल के बाद यह चारों भागकर गुजरात गए थे। वहां जब फौजी बिना मुंह ढके घूमने लगा तो अंकित सेरसा और मुंडी दूसरी जगह भाग निकले। इसके बाद सेरसा दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार हो गया। हालांकि तब तक मुंडी उसे भी छोड़कर जा चुका था।

ddgghd

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी शार्प शूटर दीपक मुंडी पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सुबह से ही अमृतसर के बॉर्डर एरिया अटारी में एंटी गुंडा टास्क फोर्स (AGTF) और STF की मूवमेंट काफी अधिक देखने को मिली। सूचना है कि दोनों को जॉइंट ऑपरेशन में मुंडी को पकड़ने में सफलता मिली है, लेकिन सीनियर अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।


 

Latest News

Featured

Around The Web