बीमारी बनी आत्महत्या कारण: शुगर कंट्रोल न होने से परेशान सिपाही ने खुद को मारी गोली

आगरा ट्रैफिक पुलिस में तैनात कुबेर सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
 | 
शुगर कंट्रोल न होने से परेशान सिपाही ने खुद को मारी गोली
मूल रूप से राजा का नगला, इटावा निवासी मुख्य आरक्षी चालक वर्तमान में ट्रैफिक लाइन में तैनात थे। क्रेन चला रहे थे। सुबह नौ से रात नौ बजे तक उनकी ड्यूटी रहती थी। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां व एक बेटा। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा इंजीनियर है। लखनऊ में तैनात है। रात करीब साढ़े तीन बजे गोली की आवाज सुनकर पत्नी चंद्रकांति की नींद खुली। वह घबरा गईं।

आगरा- एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के बिहारी कुंज निवासी कुबेर सिंह ट्रैफिक पुलिस में सिपाही थे। वो ट्रैफिक विभाग की क्रेन चलाते थे।। आगरा में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित अपने आवास में यातायात पुलिस के सिपाही कुबेर सिंह (58 साल) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब उन्हें घटना का पता चला। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। 

शुगर कंट्रोल न होने से परेशान सिपाही ने खुद को मारी गोली


परिजनों के अनुसार रोजाना सुबह उठकर वो टहलने जाते थे।शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर रखकर गोली मार ली। घटना के समय उनकी पत्नी,बेटी और भांजा घर पर थे। आवेज सुनकर सब लोग कमरे में आए पर तब तक देर हो चुकी थी।  परिजनों ने गोली की आवाज सुनने के बाद कमरे में जाने पर कुबेर सिंह यादव का खून से लथपथ शव देखा। यह देख घरवालों की चीख निकल गई। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला विनोद यादव ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है। गोली लाइसेंसी राइफल से चलाई गई थी।

शुगर कंट्रोल न होने से परेशान सिपाही ने खुद को मारी गोली

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से राजा का नगला, इटावा निवासी मुख्य आरक्षी चालक वर्तमान में ट्रैफिक लाइन में तैनात थे। क्रेन चला रहे थे। सुबह नौ से रात नौ बजे तक उनकी ड्यूटी रहती थी। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां व एक बेटा। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा इंजीनियर है। लखनऊ में तैनात है। रात करीब साढ़े तीन बजे गोली की आवाज सुनकर पत्नी चंद्रकांति की नींद खुली। वह घबरा गईं। उस समय घर पर बेटी पूजा, भतीजी व 11 वर्षीय भतीजा कृष्णा मौजूद थे। सभी जाग गए। कुबेर सिंह के द्वारा आत्महत्या की सूचना पर थाना एत्माउद्दौला पुलिस, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों के अनुसार उनकी शुगर लगातार बढ़ी रहती थी। इसी कारण वो परेशान रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Latest News

Featured

Around The Web