पंजाब में खालिस्तान के बहाने माहौल बिगाड़ने की साजिश

फिरोजपुर में भगत सिंह के बुत वाले पार्क की दीवार पर लिखे नारे 

 | 
Firozpur News
नारे लिखने का पता चलते ही इलाके को सील कर दिया। इसके बाद चेकिंग की जा रही है।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यहां आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी भी चेक कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

फिरोजपुर-  अब फिरोजपुर में खालिस्तान के बहाने लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है। यहां शहीद भगत सिंह के बुत के पास यह नारे लिखे गए हैं। नारे वाला एरिया मुदकी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सरहद के नजदीक है।इसका पता चलते ही फिरोजपुर पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जिसके बाद इन खालिस्तानी नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस ने नारे लिखने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Firozpur News

 फिरोजपुर पुलिस की टीम ने नारे लिखने का पता चलते ही इलाके को सील कर दिया। इसके बाद चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यहां आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी भी चेक कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

इससे पहले फिरोजपुर में DRM ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे जा चुके हैं। फिरोजपुर के अलावा फरीदकोट, संगरूर, रोपड़ जिलों में भी ऐसे नारे लिखे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इसके पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) है। जो रुपयों का लालच देकर ऐसे नारे लिखवा रहा है।

Firozpur News

अगर हम बात करें खालिस्तान के बारे में तो हालांकि, खालिस्तान आंदोलन अब इतिहास बन चुका है। गिने-चुने लोगों को छोड़ दें, तो सिखों के बीच इस आंदोलन का समर्थन गुम हो चुका है।खालिस्तान आतंकियों और उनके समर्थकों ने देश की पूर्व PM इंदिरा गांधी, पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह और पूर्व आर्मी चीफ जनरल एएस वैद्य की भी हत्या कर दी थी। खालिस्तान आंदोलन की कहानी 1929 में शुरू होती है।

कांग्रेस के लाहौर सेशन में मोतीलाल नेहरू ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखा। इस दौरान तीन तरह के समूहों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। मोहम्मद अली जिन्ना की अगुआई में मुस्लिम लीग। दूसरा समूह दलितों का था। जिनकी अगुआई डॉ. भीमराव अंबेडकर कर रहे थे। अंबेडकर दलितों के लिए अधिकारों की मांग कर रहे थे। तीसरा गुट मास्टर तारा सिंह की अगुआई में शिरोमणि अकाली दल का था।

Latest News

Featured

Around The Web