कर्नाटक में ट्रक से भिड़ी जीप, नौ की मौत, 11 घायल

बेंगलुरु- कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर मिली है। एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और हताहतों को अस्पताल भेजा।
मृतक के नाम और शहर के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। उत्तरी कर्नाटक से बेंगलुरू में मजदूरी के लिए आने वाले गरीब मजदूर ज्यादातर क्रूजर पर निर्भर हैं।11 घायलों को तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। मामला थाना क्षेत्र में हुआ। क्रूजर में 22 लोग सवार थे। यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। एसपी राहुल कुमार शाहपुरवाड़ भी मौके पर पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक और क्रूजर टकरा जाने से 9 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा शिरा तालुक में ककालखम्बेला के पास सुबह करीब 4 बजे के करीब हुआ। इसे रायचूर जिला कहा जाता है। तीन महिलाओं, चार पुरुषों और दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई।