नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में कर्नाटक के लिंगायत संत गिरफ्तार

कल ही अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा थाचित्रदुर्ग जेल से अस्पताल शिफ्ट, सीने में दर्द की शिकायत
 | 
Chitradurga jail
शिवमूर्ति समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है।

चित्रदुर्ग- कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैदरअसल, नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपों में घिरे शिवमूर्ति मुरुघा को गुरुवार रात को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी।  बता दें, शिवमूर्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। 26 अगस्त को मैसूर में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और उसी रात मुरुघा शरण समेत 5 के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित 24 जुलाई को हॉस्टल से निकलीं और 25 जुलाई को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

Chitradurga jail



आरोप लगाने वाली किशोरियों का कहना है कि वे मठ की ओर से संचालित स्कूल में पढ़ती हैं, उनकी उम्र 15 और 16 साल है। संत ने उनका साढ़े तीन साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया।  शिवमूर्ति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद देर रात उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।  न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस आज ओपन कोर्ट में आरोपी के खिलाफ हिरासत की मांग करेगी।  

26 अगस्त को उन्होंने मैसूर के नजराबाद पुलिस स्टेशन में लिंगायत संत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसके पहले शरणारू चित्रदुर्ग जिला जेल ले गए थे। वहीं, पुलिस शनिवार को ओपन कोर्ट में शरणारू को पुलिस रिमांड में लेने की मांग करेगी।कर्नाटक पुलिस ने शरणारू को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

xxx

शरणारू ने राहुल गांधी को 'लिंगादीक्ष' भी किया था। अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ गए थे। मुरुघा मठ एक प्रभावशाली संस्थान है, जहां नियमित रूप से आने वाले राजनेताओं की एक लंबी सूची है। यह एक आधिकारिक समारोह है जिसमें किसी शख्स को लिंगायत संप्रदाय में आमंत्रित किया जाता है।शरणारू पर मठ के स्कूल में पढ़ने वाली 2 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। कर्नाटक के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Latest News

Featured

Around The Web