हांसी: चार हमलावारों ने वकील के घर चलाईं गोलियां, सास-बहू की हत्या

आदर्श नगर में वकील बंटी यादव के घर पर सुबह छह बजे हुई वारदात
 | 
हांसी:  चार हमलावारों ने वकील के घर चलाईं गोलियां, सास-बहू की हत्या  
गुरुवार सुबह उनके घर में 4 लोग दाखिल हुए। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बंटी की पत्नी सुप्रिया और मां गीता यादव को गोलियां लगी। वहीं बंटी जान बचाने के लिए भागा। उसने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया तो उसकी जान बच गई। 

 

हिसार-  हांसी  के आदर्श नगर में गुरुवार सुबह सास और बहू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात सुबह करीब पौने 6 बजे घर में घुसकर अंजाम दी गई। वहीं वकील ने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। पुलिस ने फायरिंग में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हांसी:  चार हमलावारों ने वकील के घर चलाईं गोलियां, सास-बहू की हत्या  

मिली जानकारी अनुसार, आदर्श नगर में वकील बंटी यादव का घर है। गुरुवार सुबह उनके घर में 4 लोग दाखिल हुए। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बंटी की पत्नी सुप्रिया और मां गीता यादव को गोलियां लगी। वहीं बंटी जान बचाने के लिए भागा। उसने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया तो उसकी जान बच गई। मृतकों के नाम सुप्रिया और गीता हैं।

हांसी में बुधवार को भी घर में घुसकर 7 हमलावरों ने विकास नामक युवक की हत्या कर दी थी। विकास पर करीब 21 मुकदमे दर्ज थे और बड़ी बेहरमी से उसकी हत्या की गई थी। विकास कुछ दिन पहले ही पैरोल पर आया था।

xxxx

गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए तो हमलावर बंटी की गाड़ी लेकर फरार हो गए। लोगों ने घर में आकर देखा तो रसोई और बेडरूम में खून ही खून बिखरा हुआ। बंटी को लोगों ने ही कमरे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बंटी की बहन भी मौके पर पहुंच गई। बंटी की बहन ने पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

Latest News

Featured

Around The Web