कुरुक्षेत्र में मिले RDX का पाकिस्तान से कनेक्शन

पाकिस्तान से ड्रोन में पंजाब आया विस्फोटक; बॉर्डर एरिया के शमशेर ने 4 दोस्तों संग हरियाणा पहुंचाया

 | 
कुरुक्षेत्र  में मिले RDX का मिला पाकिस्तान कनेक्शन
शाहाबाद हाईवे से मिला विस्फोटक (IED) ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचा था। इसमें 9 घंटे का टाइमर लगा था। स्वतंत्रता दिवस  से पहले धमाका किया जाना था। इसे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था। जिसे तरनतारन में भारत-पाक बॉर्डर पर रहने वाले शमशेर ने कलेक्ट किया। 

चंडीगढ़-  पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक पंजाब के तरनतारन का रहने वाला 25 साल का आरोपी शमशेर सिंह टेरर मॉड्यूल का हिस्सा है। उसने इस विस्फोटक, जगह की फोटो और लोकेशन विदेश में बैठे हैंडलर को भेज दी थी। फिर उनके दूसरे गुर्गे ने उसे आगे लेकर जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने शमशेर को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर विस्फोटक बरामद कर लिया गया। कुरुक्षेत्र में पकड़े गए आरडीएक्स का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। 

कुरुक्षेत्र  में मिले RDX का मिला पाकिस्तान कनेक्शन

पंजाब का एक नामी गैंगस्टर सत्ता पाकिस्तान के लिए काम करता है। उसकी तलाश हरियाणा एसटीएफ कर रही है। आरडीएक्स पकड़े जाने के बाद से सत्ता फरार चल रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने सत्ता की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सत्ता की धरपकड़ में जुटी हरियाणा एसटीएफ इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों का हरियाणा में नशे का क्या नेटवर्क है, इस बात की तलाश चल रही है।अभी तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों के दो लड़के भी गैंगस्टर सत्ता के साथ मिले हुए हैं। पंजाब का गैंगस्टर सत्ता इस समय नशे के भी बड़े कारोबार में शामिल है। पुलिस को पता चला है कि नशे की बड़ी खेप उसके माध्यम से पंजाब में आती है। यह खेप बार्डर एरिया से होकर जाती है। इसलिए एसटीएफ को इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। 

कुरुक्षेत्र  में मिले RDX का मिला पाकिस्तान कनेक्शन

यह आरडीएक्स हैंडलर के माध्यम से आगे भेजा जाना था। आगे कहां जाना था यह पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ निर्देश मिलते थे। उसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती थी। आगे यह सामान किसके लिए जाता है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मुलाजिमों के लड़कों को इसलिए शामिल किया गया है ताकि पुलिस की अंदरूनी जानकारी गैंगस्टर को मिलती रहे। एक आरोपी रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

Latest News

Featured

Around The Web