कोलकाता में पुलिसकर्मी ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां, महिला की हत्या के बाद की खुदकुशी

कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार को उप उच्चायोग के पास अंधाधुंध गोलियां चलीं। यहां एक पुलिसकर्मी ने महिला की हत्या के बाद की खुदकुशी कर ली।
 | 
bengal

कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस में शुक्रवार को दिनदहाड़े करीब सवा 2 बजे बांग्लादेश हाई कमिशन के पास अंधाधुंध गोलियां चलीं। यहां चाडुप लेप्चा नाम के एक पुलिसकर्मी ने 7 राउंड फायरिंग करने के बाद खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार पुलिसकर्मी ने एक बाइक सवार महिला की हत्या कर दी थी, जिसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं, इस दौरान बाइक चालक भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में एक महिला जो पैदल जा रही थी, वह भी घायल हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिनदहाड़े महानगर में शूटआउट की इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। इलाके में विभिन्न सड़कों पर वाहनों का भारी जाम भी लग गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर कोलकाता पुलिस पहुंची और इलाके को घेर लिया। घटनास्थल के आसपास के रास्ते को सील कर दिया गया है। पुलिस कर्मी चाडुप लेप्चा के बारे में बताया गया है कि उसने आज शुक्रवार को ही ड्यूटी ज्‍वाइन की थी। फिलहाल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होम गार्ड के जवान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल पुलिस लोगों से जानकारी जुटा रही है। वहीं शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और बंगाल सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है।

Latest News

Featured

Around The Web