प्रयागराज हिंसा- मास्टरमाइंड जावेद के घर मिला पर्चा, पर्चे में लिखा- 'जुमे के दिन जो भी अड़चन बनेगा, उस पर वारकरना होगा'

प्रयागराज के अटाला में जुमे के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है।
 | 
pryagraj hinsa
प्रयागराज हिंसा की साजिश का यह सबूत मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर से बरामद हुआ है। यह एक कागज का टुकड़ा है, जिसमें हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया मैसेज लिखा है।

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने अहम सुराग का खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि मास्टमरमाइंड जावेद के घर से एक कागज का टुकड़ा मिला था। जो साजिश का सबूत है। कागज के टुकड़े मे हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया मैसेज लिखा है। जिसमें जुमे के दिन अटाला पहुंचने की अपील की गई है।

बता दें कि 12 जून को जावेद के जेके आशियाना, करेली स्थित दो मंजिला मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से बैनर, पोस्टर, झंडे व कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की बात बताई थी। इसके साथ ही पुलिस को वहां से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। अब पुलिस ने जावेद के घर से एक पर्चे का फटा हुआ टुकड़ा मिलने की बात कही है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि पर्चे को सीज कर दिया गया है। यह एक अहम सबूत है। इसे तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि ध्वस्तीकरण के वक्त जावेद मोहम्मद के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान एक पर्चे का फटा हुआ टुकड़ा मिला। इसमें जो बातें लिखीं थीं, उससे पता चलता है कि जुमे के दिन बड़ी संख्या में अटाला में लोगों को एकत्रित कर हिंसा फैलाने की साजिश थी। कागज का यह टुकड़ा घर में पड़े एक गद्दे के नीचे से बरामद हुआ। जिसमें लिखा है कि 'सुनो साथियों, जुमे के दिन में दो बजे हम सबको मिलजुलकर अटाला पहुंचना होगा। जो भी अड़चन बनेगा, उस पर वार करना होगा। बाकी बातें हम मिलकर समझाएंगे। हमें अदालत पर भरोसा नहीं है।'

Latest News

Featured

Around The Web