प्यार.. शादी, धोखा और हत्या: लव मैरिज के बाद बाइक के लिए पत्नी को मार डाला

बिना दहेज पंचायत ने कराई थी शादी, शिकायत की तो कहा- पति के साथ रहो
 | 
नगर थाना की पुलिस ने मृतिका के पति अनिल सहनी (27) पिता छोटेलाल सहनी और मां चिंता देवी को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।
उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार दिया। 3 साल पहले पंचायत ने ही बिना दहेज के शादी कराई थी। लड़की को जब दहेज के लिए परेशान करने लगा गया तो उसने पंचायत से मदद मांगी। 

बगहा - बगहा नगर के पारस नगर वार्ड नंबर 16 का मामला है। मृतिका की पहचान वार्ड 16 निवासी सुभाष सहनी की बेटी अनीता (22) के रूप में हुई है। अनिता ने 2019 में अनिल सहनी से प्रेम विवाह किया था। तीन  साल पहले पंचायत ने ही बिना दहेज के शादी कराई थी। लड़की को जब दहेज के लिए परेशान करने लगा गया तो उसने पंचायत से मदद मांगी।

पंचायत ने उसे लड़के साथ ही रहने को कहा। अगर पंचायत उसकी मदद करती तो शायद आज वो जिंदा होती। महिला की 3 लाख रुपए और बाइक के लिए हत्या कर दी गई। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार दिया। नगर थाना की पुलिस ने मृतिका के पति अनिल सहनी (27) पिता छोटेलाल सहनी और मां चिंता देवी को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।

नंबर


मृतिका के परिजनों ने इस मामले में पति अनिल सहनी, देवर मनीर सहनी, ससुर छोटे लाल सहनी, सास चिंता देवी, नंदोई रवि कुमार, रामू सहनी नाना प्रतिमा देवी और रीमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। नगर थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

आवेदन प्राप्त होने पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मृतिका के ससुराल वालों को घेर लिया और इसकी सूचना नगर थाना को दिया। इस मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठा कर गुरुवार की रात में पंचायती कराया था। बताया जा रहा है कि अनिल बाहर कमा रहा था, जो 7 रोज पहले पहुंचा था। वह अनीता को नहीं रखना चाहता था, जिसे लेकर पंचायती हो रही थी।

नंबर


अनिल सहनी और अनीता साहनी एक ही वार्ड में रहते हैं। दोनों का घर कुछ ही दूरी पर है। इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। शादी के 10 माह पूर्व से दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। 11 जनवरी 2019 को अनिल साहनी और अनीता साहनी को लोगों ने घर के बगल में मिलते देखा। इसके बाद लोगो ने पंचायती कर दोनों की शादी 19 जनवरी 2019 को करा दी।

इस मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठा कर गुरुवार की रात में पंचायती कराया था। बताया जा रहा है कि अनिल बाहर कमा रहा था, जो 7 रोज पहले पहुंचा था। वह अनीता को नहीं रखना चाहता था, जिसे लेकर पंचायती हो रही थी।

अनिता के परिजनों के अनुसार, शादी के 1 साल के बाद अनिल साहनी के साथ-साथ उसके घर वाले अनीता को प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर अनीता पति का घर छोड़ कर मायके आ गई। अनीता ने ससुराल वालों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया। लेकिन 6 माह बाद मामला रफा-दफा हो गया। फिर पंचायती बैठी, लोगों ने अनीता को उसके पति के यहां भेज दिया।


 

Latest News

Featured

Around The Web