Braking News : एक बार फिर 1 महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल.... 
 | 
राम रहीम
गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 1 महीने के पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम ने कोर्ट से एक महीने के पैरोल मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने डेरा प्रमुख की पैरोल को मंजूर कर लिया और आज सुबह उसे जेल से एक महीने की पैरोल पर बाहर भी निकाल दिया है। इस बार राम रहीम पैरोल के दौरान हरियाणा में नहीं रहेगा। 

हरियाणा - साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। इस बार राम रहीम अपने पैरोल के दौरान हरियाणा की बजाए यूपी के बागपत में रहेगा। राम रहीम ने कोर्ट से एक महीने की पैरोल मांगी दी। जिसकी मंजूरी कोर्ट द्वारा दी जा चुकी है। आज सुबह राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के बागपत के लिए निकल चुका है। 

बता दें कि इस से पहले रामरहीम को पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान भी अचानक से हरियाणा सरकार ने फरलो पर जेल से बाहर निकाला था। पंजाब चुनावों के दौरान रामरहीम गुरुग्राम में स्थित आश्रम  में रहा था। रामरहीम को इस दौरान कड़ी सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई थी। यही नहीं जिस आश्रम में रामरहीम रुका था उस आश्रम की छत को परदों की सहायता के ढ़का गया ताकि किसी को रामरहीम की झलक न दिखे। 

पंजाब चुनाव के दौरान अचानक से फरलो  मिलने से राम रहीम सहित हरियाणा सरकार पर काफी सवाल उठे थे। राम रहीम को मिली फरलो को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। अब एक बार फिर राम रहीम को 1 बार कोर्ट की तरफ से 1 महीने की पैरोल दी गई है। हांलाकि अब तक इस बात नहीं पता चल पाया है कि राम रहीम को ये पैरोल क्यों दी गई है। 

Latest News

Featured

Around The Web