साइबर अटैक का शिकार हुई SpiceJet, घंटों देरी से भरी उड़ानें

SpiceJet पर हुआ रैंसमवेयर अटैक, कई उड़ान में हुई देरी
 | 
spicejet
रैनसमवेयर अटैक एक साइबर अटैक होता है। इसमें यूजर्स के कंप्यूटर को हैक करके पैसे की मांग की जाती है। रैनसमवेयर यूजर्स की जानकारी के बिना कंप्यूटर या स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेता है। इसके जरिए सारा डेटा हैकर के कंट्रोल में आ जाता है। हैकर यूजर को उसका डाटा ब्लॉक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की कोशिश करता है।

 

दिल्ली -   एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट के सिस्टम पर मंगलवार रात को साइबर अटैक हुआ है। रात को हुए इस अटैक में कंपनी के कई कंप्‍यूटर्स को निशाना बनाया गया। जिसके चलते स्पाइसजेट की कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने में देरी हुई। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्‍हें फ्लाइट में होने वाले देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

वहीं स्पाइसजेट ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रेनसमवेयर अटैक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात स्पाइसजेट के कुछ सिस्टम्स पर रैनसमवेयर हमला हुआ है इसके चलते सुबह उड़ान भरने वाले विमानों ने उड़ान देरी से भरी। हमारी आईटी टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया है और सिस्‍टम्‍स ठीक कर लिए हैं। अब सभी विभान सामान्य से उड़ान भर रहे हैं।

स्पाइसजेट कंपनी ने यात्रियों को नहीं दी सूचना

मनीकंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइसजेट में यात्रा करने वाले यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए उड़ानों में हुई देरी की शिकायत की है। यात्रियों का आरोप है कि स्पाइसजेट ने फ्लाइट में होने देरी के बारे में उन्हें नहीं बताया। जिसकी वजह उन्हें घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। स्पाइजेट में यात्रा करने वाले एक यात्री ने ट्वीट करते हुए लिखा जब कंपनी को रेनसमवेयर अटैक के बारे में पता चल ही गया था तो सुबह 5 बजें तक यात्रियों को इस बारे जानकारी क्यों नहीं दी गई।

रैनसमवेयर अटैक क्या होता है?

रैनसमवेयर अटैक एक साइबर अटैक होता है। इसमें यूजर्स के कंप्यूटर को हैक करके पैसे की मांग की जाती है। रैनसमवेयर यूजर्स की जानकारी के बिना कंप्यूटर या स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेता है। इसके जरिए सारा डेटा हैकर के कंट्रोल में आ जाता है। हैकर यूजर को उसका डाटा ब्लॉक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की कोशिश करता है।

Latest News

Featured

Around The Web