छुट्‌टे पैसे को लेकर मारपीट: कंडक्टर ने पेट पर मारी लात, महिला ने जड़ा थप्पड़

चित्तौडगढ़ से जयपुर जा रही थी बस, दोनों पक्षों में  एक घंटे बाद समझौता 
 | 
चित्तौडगढ़ डिपो की बस
चित्तौडगढ़ डिपो की बस के चालक ने बस को बांदनवाड़ा पुलिस चौकी में रोक दिया। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन इस बीच एक घंटे तक बस के यात्री परेशान हुए। महिला सवारी का आरोप है कि पहले महिला कंडक्टर ने उसके पेट पर लात मारी व बाद में उसने उसे थप्पड़।

जयपुर- चित्तौडगढ़ से जयपुर जा रही बस में महिला सवारी व महिला कंडक्टर के बीच मारपीट हो गई। किराए के छुट्टे पैसे को लेकर हुए हंगामे के बाद चित्तौडगढ़ डिपो की बस के चालक ने बस को बांदनवाड़ा पुलिस चौकी में रोक दिया। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन इस बीच एक घंटे तक बस के यात्री परेशान हुए। महिला सवारी का आरोप है कि पहले महिला कंडक्टर ने उसके पेट पर लात मारी व बाद में उसने उसे थप्पड़।

 

 

चित्तौडगढ़ डिपो की बस

जानकारी के अनुसार, चित्तौडगढ़ डिपो की बस चित्तौड़ से जयपुर जा रही थी। इस दौरान बिजयनगर से बांदनवाड़ा निवासी महिला आशा वैष्णव बैठी। किराए के बीस रुपए बनते थे और उसने सौ का नोट दिया। इस पर कंडक्टर ने छुट्‌टे देने की बात कही और दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट की हो गई। बस चालक ने बस को बांदनवाड़ा में रोक दिया और पुलिस चौकी चले गए। वहां दोनों पक्षों में करीब एक घंटे बाद समझौता हुआ। इस दौरान यात्री परेशान रहे।

चित्तौडगढ़ डिपो की बस

महिला यात्री आशा ने बताया कि उसके पास छुट्‌टे नहीं थे तो उसने सौ का नोट दिया। साथ ही कंडक्टर को कहा कि अगर छुट्‌टे नहीं है तो बांदनवाड़ा उतरते समय वह दे देगी। लेकिन वह मानी नहीं और पेट पर लात मार दी। इसके बाद उसने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद हो गया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी गिरधारीसिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझाइश हो गई और बस को रवाना कर दिया गया। किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी।

Latest News

Featured

Around The Web