बीमार पशु को देखने के लिए डॉक्टर घर बुलाया, परिजनों ने किडनैप करके अपनी लड़की से जबरदस्ती कर दी शादी

पशु चिकित्सक का नाम सत्यम कुमार है जोकि गांव में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात हैं
 | 
forced marriage
बिहार में पकड़ौआ विवाह कोई नई बात नहीं है। यह प्रथा दशकों से चलती आ रही है जिसमें किसी लड़के का अपहरण कर जबरन उसकी किसी लड़की से शादी करवा दी जाती है। जानकार ऐसी घटनाओं को दहेज़ से जोड़ कर देखते हैं। जिनके अनुसार ऐसी शादियां दहेज़ से बचने के लिए की जाती हैं।

बेगूसराय: बिहार में एक शादी बड़ी प्रचलित है पकड़ौआ शादी यानी लड़के को जबरन पकड़ कर अपनी लड़की से शादी करा देना। बिहार के बेगूसराय (Begusarai) जिले में अपहरण कर पकड़ौआ विवाह (Forced Marriage) करवाने का मामला सामने आया है। जिसमें एक पशु चिकित्सक को बीमार जानवर को दिखाने के बहाने घर बुलाया गया और उसका अपरहण कर, जबरन शादी करा दी। पशु चिकित्सक का नाम सत्यम कुमार है जोकि गांव में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के तेघड़ा थाना में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवायी गयी है। जिसमें  पीड़ित पक्ष का कहना है कि सत्यम कुमार का अपहरण कर पकड़ौआ विवाह शादी करवा दी गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव निवासी सुबोध कुमार झा ने थाना में अर्जी देकर अपने बेटे का अपहरण कर शादी करने का शिकायत(एफआईआर) दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर उनका बेटा ग्रामीण चिकित्सक (Veterinary Doctor) सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह सत्यम की मां के फोन पर अज्ञात नंबर से शादी का एक विडियो  भेजा गया। जिसमें मंदिर में सत्यम और उसके साथ दुल्हन के कपड़े में एक लड़की बैठी हुई थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास लोगों की भीड़ है और पंडित मंत्रोच्चारण कर रहा है। स्पष्ट है कि शादी की रस्में निभाई जा रही हैं।  इस वीडियो को देखने के बाद परिवारवालों के होश उड़ गए। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं, पशु चिकित्सक के चाचा के अनुसार हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण कर उसकी जबरन शादी करा दी है। पुलिस लापता पशु चिकित्सक सत्यम कुमार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है‌। हालांकि सत्यम के मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा कि उसकी शादी कैसे और किन परस्थितियों में हुई है।

बता दें कि बिहार में पकड़ौआ विवाह कोई नई बात नहीं है। यह प्रथा दशकों से चलती आ रही है जिसमें किसी लड़के का अपहरण कर जबरन उसकी किसी लड़की से शादी करवा दी जाती है। जानकार ऐसी घटनाओं को दहेज़ से जोड़ कर देखते हैं। जिनके अनुसार ऐसी शादियां दहेज़ से बचने के लिए की जाती हैं।

Latest News

Featured

Around The Web