प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाया

घर से धुआं निकलता देख गांव के लोग घर के अंदर पहुंचे

 | 
प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाया
घटना कोसी कला कस्बा के मीनानगर गांव की है। महिला का पति 80% झुलस गया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गांव के पास से हिरासत में लिया है। प्रेमी की तलाश जारी है। 

मथुरा - मथुरा में एक महिला  का दिल्ली में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा है। महिला प्रेमी से मिलना चाहती थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने अपने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। पति कमरे में सो रहा था, तभी महिला ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 

प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाया

मामले में कोतवाल अनुज राणा ने बताया- बेटे की गवाही के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया है। बयान दर्ज किया गया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है। गांव वालों के भी बयान लिए गए हैं। एसपी के आने पर मामले में आगे की जांच की जाएगी। रमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना सोमवार सुबह की है। महिला का पति 80% झुलस गया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गांव के पास से हिरासत में लिया है। प्रेमी की तलाश जारी है। घटना कोसी कला कस्बा के मीनानगर गांव की है।  पति रमन (35) दिल्ली डेवेलपमेंट अथॉरिटी में नौकरी करता था। वो अपनी पत्नी रेखा (32) और 3 बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहता था। 

प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाया


पत्नी के अफेयर के बाद वो वापस आ गया था। रमन के बड़े बेटे मयंक ने बताया, हम लोग 2 साल से दिल्ली में रह रहे थे। मम्मी की वहां के रहने वाले एक अंकल से दोस्ती हो गई। पापा इस बात पर गुस्सा करते थे। मम्मी का फोन भी बिजी रहता था। एक बार घर में फोन को लेकर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने हम लोगों को वापस गांव भेज दिया।कुछ दिन बाद पापा भी वापस आ गए। वो गांव से रोज दिल्ली जाते थे। यहां पर भी मम्मी किसी से फोन पर बात करती थी। वो दिल्ली जाने के लिए बोलती थी। रविवार देर रात घर में पापा मम्मी में मारपीट हुई थी।

प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने बच्चों के सामने पति को जिंदा जलाया

मयंक ने बताया- पापा हम लोगों को लेकर एक कमरे में सो गए थे। सुबह 7 बजे के करीब हम लोगों की आंख खुली तो सामने पापा जल रहे थे। हम लोगों ने पापा को बचाना चाहा तो मम्मी ने हमें भी धमकाया। धुंआ बढ़ने पर दूसरे कमरे में ले गई। पापा भी कमरे के अंदर से दौड़ते हुए बाहर निकले। उसके बाद वो नीचे गिर गए। वो बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इतनी देर में गांव के लोग भी घर के अंदर आ गए। पूरे गांव में धुंआ फैल गया था। पापा को सब लोग अस्पताल ले गए। वहां से उनको दिल्ली भेज दिया गया था।

Latest News

Featured

Around The Web