कौन है प्रेम प्रकाश? जिनके घर से ED की रेड में बरामद हुई दो एके-47

2 AK-47, आलमारी में सजाकर रखे हुए थे
 | 
प्रेम प्रकाश
झारखंड (Jharkhand) से एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नजदीकी और दलाल प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्रेम प्रकाश के राँची के हरमू स्थित घर पर छापेमारी में ED को दो AK-47 मिले हैं।

रांची.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में प्रेम प्रकाश नाम के एक ठेकेदार के घर से दो एके-47 बरामद की है. झारखंड में प्रेम प्रकाश का नाम बहुत बड़ा है. प्रेम प्रकाश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाते हैं. कहा जाता है कि प्रेम प्रकाश झारखंड में आईएएस अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग में दखल देते हैं.

आज हम आपको प्रेम प्रकाश के बारे में सब कुछ बताएंगे। वह मिड-डे मील में अंडे देने के काम से पूरे झारखंड में चंद महीनों में सबसे ताकतवर व्यक्ति कैसे बन गए? मुख्यमंत्री के घर तक उनकी सीधी पहुंच कैसे हुई? उनके इशारे पर सरकार के कई बड़े फैसलों के आरोप क्यों लग रहे हैं?

मूल रूप से सासाराम के रहने वाले प्रेम प्रकाश पहले स्कूलों में मिड-डे मील के लिए अंडा सप्लाई का काम करते थे। वह झारखंड के एक पूर्व मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी से संबंधित थे। इसकी मदद से वह पहले कई आईएएस अधिकारियों के संपर्क में आए और फिर सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे।

बताया जाता है कि रांची के अशोक नगर के रोड नंबर 5 के सामने प्रेम प्रकाश का अपार्टमेंट है. इसमें वह अपना साम्राज्य चलाता था। इसके अलावा वह हमेशा बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेन्ट हाउस में बड़ी पार्टियों का आयोजन करता था। इसमें झारखंड के कई बड़े नेता-विधायक और अधिकारी हिस्सा लेते थे. आरोप ये भी है कि इन पार्टियों में लड़कियों को भी लाया गया था. इन पार्टियों के जरिए प्रेम प्रकाश ने पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाई. उनके एक इशारे पर सरकार और प्रशासनिक खेमे के बीच कोई भी फैसला लिया जाता था.

प्रेम प्रकाश को झारखंड का सबसे ताकतवर दलाल कहा जाता है. प्रेम प्रकाश से जुड़ी एक बात आज भी काफी चर्चित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार प्रेम प्रकाश पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आवास में मोबाइल चोरी का आरोप लगा था. तभी लालू के गार्डों ने उनकी पिटाई कर दी।

प्रेम प्रकाश ने रांची में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास एक आलीशान बंगला बनाया है। बताया जाता है कि यह बंगला बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के नए बंगले जैसा है। पिछले साल जब सीबीआई ने छापा मारा तो इस बंगले का काम ठप हो गया। प्रेम प्रकाश नेपाल में कई व्यवसाय और होटल भी चला रहे हैं। प्रेम प्रकाश को झारखंड में पीपी कहा जाता है. 

Latest News

Featured

Around The Web