गोली चलाने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने 36 घंटे में दबोचा, लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर था विवाद

दो दिन पहले देर रात यमुनानगर के पॉश इलाके में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 36 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 | 
सिरफिरा आशिक
यमुनानगर में गगन नाम के युवक का लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर विवाद था। उसने पहले फोन किया, उस पर बहस हुई। उसके बाद उसने उस इलाके में पहुंचकर फायरिंग की। सूचना मिलते ही सीआईए की दोनों टीमें और डीएसपी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान एक सीसीटीवी भी पुलिस को मिला था।

हरियाणा- दो दिन पहले देर रात यमुनानगर के पॉश इलाके में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 36 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यमुनानगर थाना क्षेत्र के मधु कॉलोनी के पास इस सिरफिरे आशिक ने रात उस समय गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी जब सब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।

एसपी मोहित हांडा ने बताया कि गगन का लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर विवाद था। उसने पहले फोन किया, उस पर बहस हुई। उसके बाद उसने उस इलाके में पहुंचकर फायरिंग की। सूचना मिलते ही सीआईए की दोनों टीमें और डीएसपी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान एक सीसीटीवी भी पुलिस को मिला था। जिसमें बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हैं। एक युवक गली के कोने मे बाइक पर खड़ा हो जाता है। जबकि दूसरा युवक बाइक से उतर कर गली के अंदर जाकर फायरिंग करता है। उसके बाद दोनों फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने के 36 घंटे में ही गोली चलाने वाले युवक गगन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि अब युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं एसपी का कहना है कि जिले में इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं की जाएगी। इस मामले में सीआईए की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी की उसने ये हथियार कैसे और कहां से खरीदा था।

Latest News

Featured

Around The Web