हरियाणा में दसवीं व बाहरवीं के रिजल्ट की घोषणा इस दिन होगी, मिला बड़ा अपडेट

अबकी बार परीक्षा में 6 लाख 59 हज़ार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था और परीक्षाएं मार्च व अप्रेल में आयोजित की गई थीं
 | 
hbse
हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों की आंसर शीट को चेक कर लिया गया है। मार्कशीट को लेकर काम चल रहा है ऐसे में 15 जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

भिवानी: 10वीं व 12वीं की परीक्षा देकर हमेशा मन मे कोतुहल रहता है कि जाने कब आएगा रिजल्ट..भई!..रहे भी क्यों नही, सारा साल मेहनत जो की है। आपको बता दें कि हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने ताजा बयानों में बताया है की रिजल्ट की घोषणा की तैयारियां लगभग पूरी चुकीं हैं। हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों की आंसर शीट को चेक कर लिया गया है। मार्कशीट को लेकर काम चल रहा है ऐसे में 15 जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि अबकी बार परीक्षा में 6 लाख 59 हज़ार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था और परीक्षाएं मार्च व अप्रेल में आयोजित की गई थीं।

10वीं व 12वीं का रिजल्ट आप bseh.org.in पर घर बैठे या नजदीकी कैफ़े शॉप पर भी देख सकते हैं। 

हरियाणा विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in 2022 पर जाकर आप नीचे दिए गए मददगार चरणों की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

● गूगल सर्च इंजन में आप जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन नेम डालेंगें तो हरियाणा विद्यालय बोर्ड का होम पेज खुल जायेगा।

● होमपेज पर Haryana board 12th Result 2022 (हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022) लिंक पर क्लिक करें।

● आपको कंप्यूटर या लैपटॉप को स्क्रीन पर एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 विंडो दिखाई देगी।

● एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर या नाम की जानकारी भरें।

● दिया गया कैप्चा भरें।

● Find result (परिणाम खोजें) पर क्लिक करें। एचबीएसई 12वीं परिणाम 2022 हरियाणा बोर्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    उसके बाद गली मोहल्ले में मिठाइयां बांटे।

Latest News

Featured

Around The Web