एचएयू के फ़िजिक्स डिपार्टमेंट की छात्रा प्रियंका व सुनील कुमार ने जीते पुरस्कार

विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नीरज कुमार ने प्रियंका और सुनील कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी
 | 
HAU
विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नीरज कुमार ने प्रियंका और सुनील कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिसार: हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की छात्रा प्रियंका को उसके पीएचडी शोध कार्य पर आधारित शोध-पत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

यह पुरस्कार छात्रा प्रियंका को डॉ. बी.आर. अबेंडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर, पंजाब में भौतिक विज्ञान विभाग, मानविकी व प्रबंधन विभाग, गणित एंव इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग में नवाचारों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।

इसी प्रकार भौतिक विज्ञान विभाग के ही छात्र सुनील कुमार ने भौतिक विज्ञान विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा आयोजित साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नीरज कुमार ने प्रियंका और सुनील कुमार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Latest News

Featured

Around The Web