HBSE Board 12th result : हरियाणा बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

एचबीएसइ बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, पूरी डिटेल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..
 | 
1
हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट। पूरे हरियाणा में निंदाना गांव की बेटी काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। काजल ने  500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। काजल के हरियाणा में टॉप करने पर सीएम मनोहर लाल ने बधाई दी है। रिजल्ट संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर। 
 भिवानी - हरियाणा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचबीएसइ बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 12वीं क्लास के रेगुलर परीक्षार्थियों का परीक्षा का परिणाम 87.08 फीसद रहा है। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 73.28 फीसद रहा है। हरियाणा बोर्ड के 12वीं क्लास के रिजल्ट में तीनों संकाय में रोहतक जिले की छात्रा काजल ने 500 में से 498 अंक प्राप्त करते हुए पूरे हरियाणा में टॉप किया  है। काजल केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निडाना की छात्रा है। वहीं छात्रा मुस्कान और साक्षी ने 496 अंक करते हुए पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया है। मुस्कान एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, जींद व साक्षी बाबा श्ररवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पेहवा, कुरुक्षेत्र की छात्रा है। वहीं तीसरे स्थान पर नारनौंद(हिसार) की श्रुति व खाम्बी, पलवल की पूनम ने 495 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। श्रुति, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद, हिसार की छात्रा है।  पूनम, बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाम्भी, पलवल की छात्रा है। 

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान प्रदेश से कुल 2,45,685 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2,13,949 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं 23,604 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इस परीक्षा में 1,17,228 छात्राएं शामिल थी। जिनमें 1,06,102 छात्राएं पास हुई है तथा 8,693 लड़कियों की कंपार्टमेंट आई है। वही 1,28,457 छात्रों में से 1,07,847 छात्र पास हुए हैं जबकि जबकि 14911 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

1

 

सांइस संकाय में टॉप थ्री रहने वाले विद्यार्थियों की सूची...

1

कोर्मस संकाय में टॉप थ्री रहने वाले विद्यार्थियों की सूची...1

आर्ट संकाय में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची...

1

हरियाणा बोर्ड में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली काजल को हरियाणा के सीएम  मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी है। सीएम ने बधाई देते हुए कहा  एक सामान्य किसान परिवार की शान काजन नेहरा पुत्री रावत नेहरा ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश  का नाम  रोशन किया है। बता दें कि काजल सीएम मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना की रहने वाली है। काजल ने आर्ट संकाय में पूरे हरियाणा में 500 में से 498 अंक प्राप्त करे पहला स्थान प्राप्त किया है। 

1

 

Latest News

Featured

Around The Web