कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, बोले- 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था...'

कार्तिक आर्यन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में रहे हैं।

 | 
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले वो मार्च 2022 में भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। वहीं एक बार फिर कोविड की चपेट में आने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने शेयर की है। बता दें कि कोविड के कारण कार्तिक का आईफा अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी जाना भी अब टल गया है।

ENTERTAINMENT NEWS : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कार्तिक ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस की चपेट में एक बार फिर आ गए हैंl  कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड-19 से रहा नहीं गयाl'  इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। बता दें कि कार्तिक आर्यन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में रहे हैं।

कार्तिक

कार्तिक आर्यन इससे पहले मार्च 2022 में भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। वहीं एक बार फिर कोविड की चपेट में आने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने शेयर की है। बता दें कि कोविड के कारण कार्तिक का आईफा अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी जाना भी अब टल गया है। कार्तिक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देने के तुरंत बाद ही लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं शुरू कर दी है। कार्तिक की पोस्ट पर लोग जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल कर रही है। पिछले तीन हफ्तों में यह फिल्म करीब 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। भूल-भुलैया 2को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें इस साल की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने कमाई के मामले में नए झंडे गाड़े हैं। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी।

Latest News

Featured

Around The Web