कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अब इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अगर आप देवभूमि उत्तराखंड से हैं तो आपके लिए ये खुशी वाली खबर है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

 | 
महंगाई भत्ता

डीए बढ़ाने का फैसला उत्तराखंड सरकार की और से लिया गया है, अब यहां कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 31 फीसद के हिसाब से दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2021 से लागू होगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों के खाते में 20 हजार रुपए तक बढ़कर आने की संभावना है।

उत्तराखंड- अगर आप देवभूमि उत्तराखंड से हैं तो आपके लिए ये खुशी वाली खबर है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। डीए बढ़ाने का फैसला उत्तराखंड सरकार की और से लिया गया है, अब यहां कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 31 फीसद के हिसाब से दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2021 से लागू होगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों के खाते में 20 हजार रुपए तक बढ़कर आने की संभावना है।

बता दें कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार के उन सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत की दर से प्रति माह महंगाई भत्ता की अनुमति दी गई है, जो राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा। वहीं जुलाई से गणना करें तो अगले महीने में कर्मचारियों खाते में सैलरी के साथ बड़ा अमाउंट मिलेगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक  राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी इसी साल बढ़ाया गया था, जिसके बाद से कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए हर महीने दिया जाता है। ये एक राहत भत्ता है, जो कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई में सपोर्ट के लिए दिया जाता है। वहीं अब उम्‍मीद की जा रही है कि जुलाई माह के दौरान सरकार एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल सरकार के फैसले से करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियो के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।

Latest News

Featured

Around The Web