युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कल 'अग्निपथ योजना' को मिल सकती है मंजूरी

इस बार सरकार भर्ती के लिए एक नए रिक्रूटमेंट प्लान पर काम कर रही है। जिस योजना को अग्निपथ के नाम से जाना जाएगा।
 | 
सेना भर्ती
पिछले हफ्ते इस प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब इसे केवल पीएम के नेतृत्व वाली कैबिनेट से पास कराना है। जिसके बाद सेना में भर्ती जल्दी शुरू हो जाएगी।

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को सरकार बुधवार यानी 8 जून को हरि झंडी दे सकती है। जानकारी अनुसार इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। सेना में भर्ती को लेकर देश के नौजवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि पिछले दो साल से सेना की भर्ती रुकी हुई हैं। जिसे सरकार अब खोलने जा रही है। इस बार सरकार भर्ती के लिए एक नए रिक्रूटमेंट प्लान पर काम कर रही है। जिस योजना को अग्निपथ के नाम से जाना जाएगा। जल्द ही सरकार इस देश में लागू कर सकती है।

देश के शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकारा प्लान

जानकारी अनुसार पिछले हफ्ते इस प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब इसे केवल पीएम के नेतृत्व वाली कैबिनेट से पास कराना है। जिसके बाद सेना में भर्ती जल्दी शुरू हो जाएगी। इस योजना को 'अग्निपथ' के नाम से जाना जाएगा और इसके तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा।

पिछले दो साल से नहीं हुई है सेना में भर्ती

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से सेना में भर्ती की प्रक्रिया लगभग बंद के समान हैसाल के शुरुआत में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया था कि कोरोना महामारी के चलते सेना की रिक्रूटमेंट रैलियों पर रोक लगी हुई है। इसके अलावा वायुसेना और नौसेना की भर्तियों पर रोक लगी हुई है। बता दें कि कोरोना से पहले देश में एक अप्रैल से 30 सितंबर और एक अक्तूबर से 31 मार्च के बीच भर्ती रैलियों का आयोजन होता था। जो अभी तक बंद है।

क्या है अग्निपथ भर्ती योजना?

अग्निपथ भर्ती योजनाके तहत भर्ती होने वाले जवानों का कार्यकाल छह महीने के प्रशिक्षण समेत कुल चार वर्ष का हो सकता है।चार साल बाद सैनिकों की सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद कुछ सैनिकों की सेवाएं आगे बढ़ाए जा सकती हैं। बाकी को रिटायर कर दिया जाएगा। रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलेगी बल्कि एक मुश्त राशि दी जाएगी। अगर योजना को 8 जून को हरी झंडी मिल जाती है तो इस साल अगस्त के महीने से सेना में भर्तियां शुरू हो जाएंगी।

Latest News

Featured

Around The Web