रोहतक की ऑटो फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

गैस की पाइप फटने से हुआ हादसा, प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करके तोड़ फोड़ 
 | 
 प्राथमिक जांच में रमेश व बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार आरंभ किया गया। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
 गैस की पाइप लाइन ब्लास्ट के साथ फट गई, जिससे मौके पर काम करने वाले मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रमेश व बिजेंद्र के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

 रोहतक-  रोहतक में आईएमटी स्थित ऑटो फैक्ट्री में सोमवार सुबह ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं करीब चार मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल व प्रशासन मौके पर पहुंचा। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रमेश व बिजेंद्र के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

 

प्राथमिक जांच में रमेश व बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार आरंभ किया गया। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
 

 

रोहतक की ऑटो फैक्ट्री में ब्लास्ट

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान गैस की पाइप लाइन ब्लास्ट के साथ फट गई, जिससे मौके पर काम करने वाले मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया।

हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया। प्राथमिक जांच में रमेश व बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में अभी विवेक और सच्चिदानंद की पहचान हुई है। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया। सभी कर्मचारी एकजुट होकर कंपनी से बाहर आ गए और गेट बंद कर दिया गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

रोहतक की ऑटो फैक्ट्री में ब्लास्ट

तनाव बढ़ता देखकर आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जाम के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारी वर्करों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वर्करों का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां तक कि एंबुलेंस की भी सुविधा भी नहीं है।

Latest News

Featured

Around The Web