दंपती ने बेटे के साथ पीया जहर, पीजीआई चंडीगढ़ में एक की मौत

मृतक की शिनाख्त नया बांस अंबाला सिटी निवासी 65 वर्षीय जसविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

 | 
दंपती ने बेटे के साथ पीया जहर
अंबाला में एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में तीनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मुखिया की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अंबालाहरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहर निगलने का मामला सामने आया है। शहर के नया बांस निवासी एक ही परिवार के तीन लोग पति, पत्नी और बेटे ने संदिग्ध परिस्थियों में जहर निगल लिया। जानकारी अनुसार कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार देर शाम तीनों ने जहरीला पदार्थ निगला। बेसुध हालत में तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी पुष्टि नहीं की है।

चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान 65 वर्षीय जसविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी 55 वर्षीय कुसुम और 34 वर्षीय बेटे हितेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नया बांस निवासी जसविंद्र सिंह का सपाटू रोड अंबाला शहर में जनरल स्टोर है। शुक्रवार को जसविंदर सिंह, उसकी पत्नी कुसुम और बेटे हितेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अंबाला शहर चौकी नंबर-2 के प्रभारी नवतेज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी पूरी जानकारी जुटा रही है। जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पीजीआई में उपचाराधीन मां-बेटे के बयान दर्ज करेगी।

Latest News

Featured

Around The Web