विधानसभा मानसून सत्र : कानून एवं व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हथियार के साथ प्रवेश प्रतिबंध

पिछले मानसून सत्र में हुड्डा के साथ हुई थी धक्का-मुक्की
 | 
विधानसभा मानसून सत्र : कानून एवं व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हथियार के साथ प्रवेश प्रतिबंध
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने  सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों से ब्योरा मांगा। गुप्ता ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया।

चंडीगढ़-  हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान  सुरक्षा के मद्देनजर संबंधी बैठक हुई। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा- कोई भी हथियार के साथ विधानसभा में  प्रवेश नहीं कर सकेगा। 8 से 10 अगस्त तक सत्र के दौरान यूटी प्रशासन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल विधानसभा के बाहर मौजूद रहेगा। लाइसेंसी शस्त्र लाना हर किसी के लिए प्रतिबंधित किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।  

 

 

विधानसभा मानसून सत्र : कानून एवं व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हथियार के साथ प्रवेश प्रतिबंध

गुप्ता ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और यूटी की एसपी श्रुति अरोड़ा ने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में बताया।  सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों से ब्योरा मांगा। 

विधानसभा मानसून सत्र : कानून एवं व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हथियार के साथ प्रवेश प्रतिबंध

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा, पंजाब और यूटी पुलिस के अधिकारियों की समन्वय कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया। बीते वर्ष मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और कुछ विपक्षी विधायकों ने रोष-प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस पर धक्कामुक्की के आरोप लगाए थे।

 

बैठक में तय हुआ लोगों को सत्र दिखाने के लिए घंटे भर के लिए पास जारी किए जाएंगे। विधानभवन के बाहर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के जलपान के लिए अस्थायी कैंटीन बनाई जाएगी। गुप्ता ने कहा कि ई-विधान के साथ यह पहला सत्र है। इस प्रकार का अभिनव प्रयोग हरियाणा में पहली बार हो रहा है। सदन की कार्यवाही के साथ-साथ सचिवालय के अनेक कार्य भी डिजिटल माध्यमों से होंगे। सत्र देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पास भी कंप्यूटर से बनेंगे। 

Latest News

Featured

Around The Web