राव इंद्रजीत बोले- जनता साथ दें तो हर जंग लड़ने को तैयार

एक बार फिर भाजपा के खिलाफ बगावत पर उतरे राव इंद्रजीत 

 | 
 Rewari
राव इंद्रजीत ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। दोनों पार्टियों के लिए दक्षिणी हरियाणा के लोगों की वोट का महत्व तब तक है, जब तक उनकी चंडीगढ़ में सरकार नहीं बन जाती।

रेवाड़ी-  रेवाड़ी में शहीदी दिवस के मौके राव इंद्रजीत सिंह ने रैली में भाजपा के खिलाफ बगावत की और जाते नजर आए । रैली में खुलकर पार्टी हाईकमान को चेतावनी दी थी।  राव ने कहा- अगर जनता उनका साथ दे तो वो हर जंग लड़ने को तैयार है। रेवाड़ी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करने और कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।

राव इंद्रजीत ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उम्र के इस पड़ाव पर इस बात की आशंका उन्हें सताती है कि कहीं लोग नेतृत्व की इस जंग में उनका साथ न छोड़ दें।दोनों पार्टियों के लिए दक्षिणी हरियाणा के लोगों की वोट का महत्व तब तक है, जब तक उनकी चंडीगढ़ में सरकार नहीं बन जाती।

 बगावत मुख्य कारण मोदी सरकार में गुरुग्राम जिले से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और फिर उनकी जन आशीर्वाद यात्रा भी दक्षिणी हरियाणा से ही निकाली गई।


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री बनने की चाहत में राव इंद्रजीत सिंह ने पिछले 8 सालों में कई बार प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। ​​​​​​उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि अगर हम संघर्ष नहीं करेंगे तो हमे कोई पूछने वाला नहीं है। दो बार सरकार बनाई, लेकिन क्षेत्र की जनता को उस दिन तक सुना जाता है, जिस दिन चुनाव होता है। चुनाव समाप्त होते ही चंडीगढ़ की तूती बोलती है।

बगावत मुख्य कारण मोदी सरकार में गुरुग्राम जिले से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और फिर उनकी जन आशीर्वाद यात्रा भी दक्षिणी हरियाणा से ही निकाली गई।गुरुग्राम से कई बार सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंत्री बनने में तो कामयाब रहे, लेकिन प्रदेश में उनकी भूमिका न के बराबर रही। उनकी सीएम मनोहर लाल के साथ शुरू से ही पटरी ठीक से नहीं बैठ पाई।पहले कांग्रेस और फिर भाजपा ने चंडीगढ़ में सरकार बनाने के बाद इस क्षेत्र के वोट का महत्व नहीं समझा।

Latest News

Featured

Around The Web