हरियाणा के हम लोगाें को जात-पात में बंटने नहीं देंगे: मनोहर लाल

जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी, भाजपा परिवार वाले दलों से लड़ रही
 | 
न
गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से बाहर होने पर नड्डा ने कहा कि 50 साल पार्टी के लिए बिताने वाले भी अब साथ छोड़ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के लिए भाजपा परिवार वाली पार्टियों से लड़ रही है। 

कैथल- हरियाणा में कैथल स्थित नई अनाज मंडी में अमृत काल संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमृत काल संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम दलों पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नहीं, भाई-बहन की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस व अन्य परिवार केंद्रित पार्टियां खुद व अपने बच्चों को बचाने के लिए काम कर रही हैं।नड्डा ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल समेत अन्य राज्यों की परिवार केंद्रित पार्टियों पर भी निशाना साधा।

न

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा किहरियाणा के लोगों को जात-पात में नहीं बंटने देंगे।  गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से बाहर होने पर नड्डा ने कहा कि 50 साल पार्टी के लिए बिताने वाले भी अब साथ छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले अपनी पार्टी को तो जोड़कर रख लें।  रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े का अभिनंदन किया। 

xxxx

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।  हम ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की सोच से आगे बढ़ रहे हैं। समाज को अपना परिवार मानकर यूं ही सेवा करते रहेंगे। हम देश के लिए हैं, वे अपने लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के लिए भाजपा परिवार वाली पार्टियों से लड़ रही है। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ने कभी सोचा है कि वे क्यों जा रहे हैं। इसलिए भारत जोड़ों की बात करने वालों को पहले अपनी ‘कांग्रेस जोड़ों’ के लिए अभ्यास करना चाहिए।

 

Latest News

Featured

Around The Web