हरियाणा कांग्रेस ने किया कांग्रेस सेवा दल की आजादी गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत

गांधी आश्रम साबरमती से राजघाट दिल्ली तक निकाली जा रही हैआजादी गौरव यात्रा
 | 
BS Hooda
हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस गौरव यात्रा का स्वागत करने में गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा जी और पिता जी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, आत्याचार सहे और वर्षों जेल काटी। हरियाणा के वीरों ने देश की आजादी के लिए अनेकों कुर्बानियां दीं।

रेवाड़ीः पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व मंत्री व पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने आज कांग्रेस सेवा दल की आजादी गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी नेताओं ने इस यात्रा की प्रासंगिकता पर विचार रखे और इसे बेहतरीन पहल करार दिया।

हुड्डा ने कहा कि आज और आने वाली पीढ़ियों को जानना चाहिए कि कितनी मुश्किलों और कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली। आजादी की गौरव यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, आयोजक सुधीर चौधरी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान समेत तमाम पदाधिकारियों और यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों की सराहना की। 

हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस गौरव यात्रा का स्वागत करने में गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि वो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा जी और पिता जी ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, आत्याचार सहे और वर्षों जेल काटी। हरियाणा के वीरों ने देश की आजादी के लिए अनेकों कुर्बानियां दीं। 1857 से ही हरियाणा में देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू हो गया था। शुरुआत में राजा नाहर सिंह, नवाब झज्जर और राव तुलाराम जी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी। उसके बाद से 1947 तक प्रदेश के हजारों लोगों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में ऐसी भी ताकतें हैं जो लोगों को जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर देश की आजादी को खतरे में डालना चाहती हैं। लेकिन देश को उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। इसके लिए सभी जातियों और धर्म के लोगों को एकजुट होना होगा और महात्मा गांधी द्वारा दिए गए एकता के सिद्धांत को अपनाना होगा। एकता व समर्पण से ही देश मजबूत बनेगा।

इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि इस यात्रा से निश्चित ही देश को लाभ होगा, क्योंकि यह देश को जोड़ने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने से लेकर उस आजादी को कायम रखने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। आज इस आजादी को संजोए रखने के लिए भी कांग्रेस को ही संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी की नीतियों और विचारधारा पर सवाल उठाते हुए पूछा के आजादी के आंदोलन में उनकी विचारधारा का क्या योगदान था

आजादी गौरव यात्रा गांधी आश्रम साबरमती से राजघाट दिल्ली तक निकाली जा रही है। 6 अप्रैल को साबरमती से शुरू हुई यात्रा 1 जून को दिल्ली में समाप्त होगी। यात्रा के स्वागत समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, श्रुति चौधरी, सुरेश गुप्ता, विधायक राव दान सिंह, राव चिरंजीव, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक ललित नागर, ML रँगा, वरिष्ठ नेता लखन सिंगला, शकुंतला भगवाडीया समेत कई नेता भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

 

Latest News

Featured

Around The Web