मंकीपॉक्स को लेकर भारतीन कंपनी का दावा, 1 घंटे में चलेगा संक्रमण का पता

ट्रिविट्रॉन की मंकीपॉक्स रियल-टाइम पीसीआर किट चार रंग फ्लोरोसेंस पर आधारित किट है। ये किट एक ट्यूब में चेचक और मंकीपॉक्स के बीच अंतर कर सकती है।
 | 
monkeypox
मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक लगभग 200 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वही भारतीय प्राइवेट हेल्थ कंपनी ने मंकीपॉक्स वायरस का पता लगाने के लिए रियल-टाइम RT PCR किट बनाने की घोषणा की है।  

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन इसके मामले सामने आने से दुनियां में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि ये बीमारी अब तक 20 से अधिक देशों में फैल चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मंकीपॉक्स के अब तक लगभग 200 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।  इस बीच अच्छी खबर ये है कि एक भारतीय प्राइवेट हेल्थ कंपनी ने मंकीपॉक्स वायरस का पता लगाने के लिए रियल-टाइम RT PCR किट बनाने की घोषणा की है. ये किट एक ट्यूब में चेचक और मंकीपॉक्स के बीच अंतर कर सकती है.

भारतीय कंपनी ने बनाई RT-PCR किट

भारतीय प्राइवेट हेल्थ डिवाइस कंपनी ट्रिविट्रान हेल्थकेयर ने शुक्रवार को मंकीपाक्स यानी आर्थोपॉक्सवायरस वायरस का पता लगाने के लिए एक रियल-टाइम आरटी-पीसीआर किट विकसित करने की घोषणा की है। ट्रिविट्रॉन की मंकीपॉक्स रियल-टाइम पीसीआर किट चार रंग फ्लोरोसेंस पर आधारित किट है। ये किट एक ट्यूब में चेचक और मंकीपॉक्स के बीच अंतर कर सकती है।

1 घंटे में संक्रमण का चलेगा पता

ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर ने बताया है कि उनकी रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने मंकीपॉक्स वायरस का पता लगाने के लिए एक आरटी-पीसीआर आधारित किट विकसित की है। कंपनी का कहना है कि इसमें 1 घंटे का समय लगता है। चार जीन आरटी-पीसीआर किट में पहला व्यापक ऑर्थोपॉक्स ग्रुप में वायरस का पता लगाता है, दूसरा और तीसरा मंकीपॉक्स और चेचक वायरस को अलग करता है.

मंकीपॉक्स के लक्षण

उधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत गैर-स्थानिक देशों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तैयार है। हालांकि भारत में अब तक मंकीपॉक्स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि मंकीपॉक्स प्राइमेट और अन्य जंगली जानवरों में पैदा होता है। अधिकांश रोगियों में बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान का कारण बनता है। गंभीर मामलों वाले मरीजों के चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते और घाव विकसित होते हैं।

अमेरिका में 9 मामलों की पुष्टि

यूरोप के देशों में मंकीपॉक्स के ज्यादा मामले देखे जा रहे हैं। अमेरिका ने शुक्रवार को मंकीपॉक्स के 9 मामलों की पुष्टि की थी। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया, इज़राइल और स्विट्जरलैंड सहित कई और देशों में भी मंकीपॉक्स के मामलों की रिपोर्ट की गई है।

Latest News

Featured

Around The Web