प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं कोविड पॉजिटिव, सोनिया गांधी के संपर्क में आई थी, लोगों से की अपील

प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुधवार शाम को कोविड संक्रमित पाई गई थीं।
 | 
sonia-priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना से संक्रमित हो गई हैं, उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल यह जानकारी दी है कि वे कोविड पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल के दिनों में संपर्क में आने वाले लोगों से भी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड संक्रमित पाई गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हल्के लक्षण हैं और वह सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैंउन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल के दिनों में संपर्क में आने वाले लोगों से भी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

सोनिया गांधी के संपर्क में आईं थीं प्रियंका

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट बुधवार शाम को पॉजिटिव आई थी। बताया गया है कि प्रियंका गांधी भी उनके संपर्क में आईं थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से वापस दिल्ली लौट गईं थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने बताया था कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है।सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है।

सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए

कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में सोनिया गांधी की पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात हुई है। उनमें से कुछ नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके बाद सोनिया का टेस्ट पॉजिटिव निकला। पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी से मिली थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से दिल्ली लौट गई थीं।

8 जून को ईडी के सामने पेश होंगीं सोनिया

सुरजेवाला ने बताया कि पिछले सप्ताह सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं। बुधवार शाम को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि, सोनिया गांधी का इलाज हो रहा है, सोनिया फिलहाल एकदम ठीक हैं। उन्होंने बताया कि, सोनिया गांधी ने मुझसे कहा है 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगीं। सोनिया गांधी ने पिछले दिन कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें वो कोविड पॉजिटव पाई गयी हैं। अगले 3 या 4 दिन बाद सोनिया गांधी फिर से टेस्ट कराएंगीं। बता दें कि मनीलॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को तलब किया है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को आठ जून को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Latest News

Featured

Around The Web