सेलिब्रिटी क्यों खाते हैं मक्का, फायदे जानकर हो जाओगे हैरान

मक्का खाने के फायदे जानकर हो जाओगे हैरान, मोटापा कम करने के साथ- साथ बढ़ाता है खून
 | 
मक्का
मक्का खाने से वजन भी कम होता है क्योंकि आपको भूख कम लगती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से आंखों को बहुत फायदे मिलते हैं।

दिल्ली - भारत में मक्के की रोटी सर्दियों में काफी पंसद की जाती है और भुट्टे के स्वाद को बारिश के मौसम में कैसे कोई भूल सकता है। मक्के की रोटी और सरसों का साग पंजाब में तो खाते ही है अब हर जगह पर खाया जाने लगा। दोनों व्यंजन खाने में इनते स्वादिष्ट लगते है कि कोई भी व्यक्ति खुद को रोक नहीं पाता। इंसानों के साथ- साथ पशुओं के खाने में भी मक्के का उपयोग किया जाता है। मक्का कार्बोहाइड्रेट का बहुत अच्छा स्रोत है।

भारत के लोगों की जीभ पर मक्के का स्वाद रच बस गया है लेकिन क्या आपको पता है ये हमारे देश की फसल नहीं है। भारत में कुछ सौ साल पहले इस फसल का आगमन हुआ है। भारत में मैदानी भागों से लेकर उँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी मक्के की खेती की जाती है। इसे सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है। बलुई, दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिये बेहतर समझी जाती।

रोटी के रूप में भुट्टे सेंककर, मधु मक्का को उबालकर कॉर्नफलेक्स, पॉपकार्न, लइया के रूप मे आदि के साथ-साथ अब मक्का का उपयोग कार्ड आइल, बायोफयूल के लिए भी होने लगा है। लगभग 65 प्रतिशत मक्का का उपयोग मुर्गी और पशु आहार के रूप में किया जाता है। साथ ही साथ इससे पौष्टिक रूचिकर चारा प्राप्त होता है। भुट्टे काटने के बाद बची हुई कडवी पशुओं को चारे के रूप मे खिलाते हैं। औद्योगिक दृष्टि से मक्का मे प्रोटिनेक्स, चॉक्लेट पेन्ट्स स्याही लोशन स्टार्च कोका-कोला के लिए कॉर्न सिरप आदि बनने लगा है।

ज्यादातर लोग मक्का सर्दियों में खाना पंसद करते हैं। मक्का मोटा अनाज है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसके अनेकों फायदे हैं। ये ग्लुटन फ्री होता है और इसमें फाइबर्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए मक्का खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फोलिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो बच्चे के लिए जरूरी होता है। मक्का खाने से वजन भी कम होता है क्योंकि आपको भूख कम लगती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से आंखों को आंखों को बहुत फायदे मिलते हैं। फाइबर की अधिकता होने के कारण इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है और शरीर में शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य बना रहता है। नियमित रुप से मक्के की रोटी खाने पर शरीर में खून की कमी भी नहीं होती।

Latest News

Featured

Around The Web