Aaj ka Rashifal : मेष, सिंह और धुन राशि वालों के आज अधूरे काम पूरे होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, पढ़ें पूरा राशिफल

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
 | 
राशिफल
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का पता लगाया जाता है। राशिफल में कुल 12 राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का वर्णन है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आपको बताया जाएगा कि आज के दिन आपके सारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। जब अपने दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि - आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। इस राशि के लोगों को किसी बड़ी समस्या के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में आप अपने कार्यों पर ध्यान नहीं देंगे जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए काम में हाथ अपनाएंगे।

 वृष राशि - लाभ के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में पूरे लगन व मेहनत के साथ काम करेंगे। जिसका फल आपको जरूर मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा। घर से निकलने से पहले परिजनों का आशीर्वाद जरूर ले। जीवन साथी के साथ बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि - महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में बहुत ही सोच समझ कर फैसला ले। परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी सरकारी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना पड़ेगा। जीवन साथी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि - मन अशांत रहेगा। किसी के सहयोग से कोई काम बन सकता है परिवार में मंगल कार्यों को लेकर चर्चा होगी। लाइफ पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। प्रेम संबंध गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य की अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। ससुराल पक्ष में मान सम्मान मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। वाद विवाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले बड़ों के साथ जरूर विचार विमर्श करें। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान में यदि कोई आ रही है तो वह समाप्त होगी। कानूनी कार्यों में सोच समझ कर चले।

कन्या राशि - आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बनेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आज शुभ सूचना मिल सकती है, पदोन्नति के भी आसार हैं। बीते काफी समय से अटके हुए काम को पूरा कर सकते हैं  विद्यार्थियों को पढ़ाई में स्थिति परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा यदि कोई पुरानी देनदारी है तो उसे छुपाने में आप सफल रहेंगे मन में नए-नए विचार आएंगे लेकिन इन विचारों को दूसरों के साथ साझा ना करें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है  जीवनसाथी के लिए कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। बेवजह की चीजें खरीदने से बचें। खर्चों में हुई की बढ़ोतरी भविष्य में आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि - इस राशि के लोग आज पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। इस दौरान पुरानी बातों पर विचार विमर्श करने से बचें। किसी को उधार देने से बचें। संतान के भविष्य के लिए कुछ सेविंग करना जरूरी है। पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरी जगह ज्वाइन करने की सोच रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

धनु राशि - नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। काम के प्रति आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता पिता के साथ बहसबाजी में न उलझें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपनों के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान पूर्वक सुने अन्यथा वे नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अपने सारे काम समय पर निपटा लेंगे। कार्यस्थल पर प्रमोशन के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करें। आज आपके दिल की बात जुबान पर आ सकती है। जीवन साथी के साथ समय बताएं।

कुंभ राशि - आज के दिन आपको छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं इसलिए आप किसी भी लाभ के अवसर को गंवाने से बचें। यदि कोई आप को निवेश संबंधी योजना के बारे में समझाएं तो उस पर भरोसा ना करें। कार्यस्थल पर जमकर मेहनत करें, फल अवश्य मिलेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें।

मीन राशि  - आज का दिन आपके लिए  मौज मस्ती भरा होगा। दूसरों की बातों की ओर ध्यान ना दें। अपने काम में मन लगाए रखें। आज विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी  मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।

Latest News

Featured

Around The Web