राशिफल - इन 3 राशि वालों को मिल सकती है जॉब से जुड़ी कोई खुशखबरी

 | 
राशिफल
 आज गुरुवार का दिन है, इस दिन विष्णु जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का हाल।
दिल्ली - आज 26  मई, गुरुवार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे अचला एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। चलिए जानते है क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि - छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज की गई यात्रा लाभदायक होगी। घर से बाहर जाते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। लाइफपार्टनर से अनबन हो सकती है।

वृष राशि - परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। समाजिक कार्यों के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगी। शिक्षा के कार्यों से यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले लोगों का दिन आज खास रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य को लेकर कोई प्लान बना सकते हैं। उधारी दिए हुए पैसे मिलने के आसार हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय तक बात हो सकती है।

कर्क राशि - आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है। धैर्य से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। इस राशि के कारोबारी रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड हो सकता है।

 

सिंह राशि – इस राशि के लोगों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। । कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी महत्वपुर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। सिंह राशि के लोग आज यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के चलते समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि – इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। उधारी दिया हुआ पैसा मिल सकता है। लाइफ पार्टनर की तरफ से गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपनी बोली से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। माता-पिता के तरफ से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि - आज कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद लाभ संभव है। नौकरी में तरक्की संभव हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज काई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के जातकों को रुपये पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लवमेट से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि - आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज का दिन अनुकूल है। लवमेट आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकता है। माता-पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लवमेट के तरफ से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी नए कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सरप्राइज मिल सकता है। खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मकर राशि - किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। आज किए गए निवेश से लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। शाम को मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नशे के सेवन से दूर रहें।

कुंभ राशि - आज कार्यों में आई रुकावट से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य रखने की जरुरत है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। क्रोध पर संयम रखें। प्रेमी जोड़े आपस में शादी संबंधी चर्चा कर सकते हैं।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा।  दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग उधारी दिए हुए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लवमेट के तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकती है।

Latest News

Featured

Around The Web