Today Horoscope: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान में सावधानी बरतें।
सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित व कष्टमय होगा। खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।
कन्या राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलना संदिग्ध है। मित्रों से झगड़ा हो सकता है।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत में रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है। पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।