Today Horoscope: 11 जून को सूर्य के समान इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें सभी राशियों का हाल

जानिए मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
 | 
राशिफल
आज तारीख है 11 जून 2022 दिन शनिवार है और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं, तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया ह। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। कारोबार से आय बढ़ेगी। विवादों से बचें। वाणी पर निंयत्रण रखें।

वृष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

मिथुन राशि- पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई अज्ञात भय परेशान कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आ सकते हैं। कोरोबार में विस्तार होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर कठनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मन चिंताओं से भरा रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

सिंह राशि- आज मन परेशान रह सकता है। नौकर में कार्यभार में बढ़ोतरी होगी। स्थान परिवर्तन के योग है। आत्मविश्व में कोई कमी नहीं होगी। गुस्सा ज्यादा हो सकता है। जीनवसाथी से लड़ाई-झगड़ा होने के आसार हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखें। गुस्से में कड़वे बोल बोलने से बचें। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।  

कन्या राशि- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। गुस्से के बचें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूर्ण होगा। व्‍यर्थ के विवादों से बचें

धनु राशि- कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि- धन प्राप्ति के योग हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों से व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। आय में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि- आलस्य अधिक हो सकता है। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। परिवार में शांति का माहौल बनाए रखें।‍ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नकारात्मकता का प्रभाव मन में रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

Latest News

Featured

Around The Web