5 जून 2022 राशिफल : मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को होगा धनलाभ, इस राशि के लोग आज मानसिक शांति बनाए रखें!

जानिए आज का राशिफलय, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे।
 | 
राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का पता लगाया जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जून का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। चलिए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि – दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। बेवजह की बातें परेशान कर सकती है। इस राशि के लोग आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आचनक से धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में खुशनूमा महौल बनाएं रखें। इससे आपके परिवार की खुशियां खत्म हो सकती हैं। कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज एक ऐसा दिन है जब चीजें वैसी नहीं होंगी जैसी आप उन्हें चाहते हैं। लाइफ पार्टनर को सरप्राइज देते रहें। टाइम मैनेजमैंट पर विशेष ध्यान दे ताकि सारे काम समय पर बन सकें।

वृष राशि- कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में आपस में बेहतर तालमेल रहेगा। इस राशि के लोगों का रुझान आज अध्यात्म में रहेगा।

मिथुन राशि – इस राशि के लोगों तो मानसिक शांति चाहिए तो तनाव के कारणों का पता लगाकर जल्द से जल्द समाधान करें। प्रेम, सद्भाव और आपसी संबंध में बढ़ोतरी होगी। रियल एस्टेट से जुड़े निवेश आपको भारी मुनाफा देगा। आपके लाइफ पार्टनर का प्यार आपको स्पेशल फील करवाएगा। इन पलों का भरपूर आंनद लें। इस राशि के लोग किसी भी काम को करने से पहले पूरा सोच विचार करें। किसी काम को करने में दिल की जगह दिमाग से काम लें।

कर्क राशि – इस राशि के लोग आज कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे। थकानभरा दिन हो सकता है। आज पैसे की थोड़ी तंगी हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। आज आपको परिवार के खास मामलों में अनदेखी से बचना चाहिए। घर में भाई-बहनों की मदद करने से आपको अच्छा लगेगा।

सिंह राशि  - इस राशि के लोग यदि किसी रोग से ग्रस्त हैं तो उससे शीघ्र ही उभरने के आसार है। आज खर्चों में बढोतरी होगी। घरेलू काम का बोझ और पैसों को लेकर तनाव आज आपके दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है। मानसिक तनाव से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि- आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की जारी रहेगी। आज आप में हर असंभव को संभव करने की ताकत रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। बेवजह की मानसिक तनाव से बचें।

तुला राशि – आज अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। थकानभरा दिन रह सकता है। परिवार के लोगों आज आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए इस राशि के लोग अपनी बात को अच्छे तरीके से परिवार के लोगों को समझाएं। आप अपने आप को रोमांचक नई परिस्थितियों में पाएंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। प्यार और रोमांस आपको खुश रखेंगे।

वृश्चिक- सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढेगी। किसी काम के पूरे होने के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उन्हें जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें। सोच समझ कर किसी भी काम को हाथ लगाएं। धनलाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि – दूसरों से ईर्ष्यालु स्वाभाव आपको परेशान कर सकता है। आपके आपने आपको चोट पहुंचा सकते हैं। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दूसरों के सुख-दुख में जरुर साथ दें। मेहनत की कमाई का सोच समझकर निवेश करें। पारिवारिक समस्याओं के समाधान में आपका संतान जैसा व्यवहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मकर राशि - आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता मिल सकती है। पैसों के लेनदेन से बचें। समय का सदुपयोग करें। घऱ का महौल खुशनूमा रहेगा। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी भी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी।

कुम्भ- पैसों के लेनदेन के दौरान खास ख्याल रखें। आज आपके सामने निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका ज्ञान और हास्य आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपनों से कोई गलती हो भी जाए तो माफ कर दें। यह समय आपके आस-पास छिपी हुई धुंध से बाहर निकलने का है और आपकी प्रगति में बाधक है। आपको अपने रास्ते से हटकर उन लोगों से मिलने की जरूरत है जो ऊंचे स्थानों पर हैं।

मीन राशि- इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। आज घर में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। किसी जरूरी काम में अपनों का सहयोग मिलने से आप काफी खुश रहेंगे।घरेलू समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे।

Latest News

Featured

Around The Web