Aaj Ka Rashifal 12 June : मेष और मिथुन सहित इन 5 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन लाभ और यश में होगी बढ़ोतरी

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे, देखें सभी राशियों का आज का राशिफल...
 | 
राशिफल
आज तारीख है 12 जून 2022 दिन रविवार और आप भी अपना दैनिक राशिफल जानना चाहते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है तो चिंता मत कीजिए हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव से पता लगा लिया है कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। आईए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष राशि – लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते है। घर का माहौल अशांत हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें। क्रोध पर नियत्रंण रखें। आज मानसिक परेशानियां बनी रहेगी। कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग है। घर से बाहर निकलते समय बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लें। बहन की शादी में आ रही बाधा समाप्त होगी।

वृष राशि – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। जमीन से जुड़ा मामला सुलझेगा। मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी परिचित की मदद नहीं कर पाने की वजह से मन परेशान हो सकता है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से वे वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि – दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। नौकर कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। तला हुआ खाने से बचें, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको  परेशान कर सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जीवन मे आरही रुकावटें दूर होगी। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। यात्रा के योग है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनसभा करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि – सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शाम तक संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आय के नए स्त्रोत मिलेगें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। मां-बाप की तरफ से आर्थिक सहायता मिलेगी।

सिंह राशि – आज कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से साथ झड़प के आसार हैं। अपनी किसी निजी बात को किसी के साथ शेयर न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा के योग है। कारोबारी लोगों के मन में नए विचार आ सकते हैं। इन नए विचारों के साथ तुरंत आगे बढ़े इससे आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि – आज का दिन आत्मविश्वास से भरा होगा। जो लोग सट्टेबाजो या लॉटरी में धन निवेश करने की सोच रहें है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सेहत का ख्याल रखें। आज जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि – नौकरी करने वालों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई भी काम शुरु करने से पहले सोच-विचार जरुर कर लें। लाइफपार्टनर से मदभेद हो सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें। यदि कोई गलती हुए तो अधिकारियों से सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके कामों को सहराया जाएगा। कारोबारी लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनके लिए आज कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

धन राशि – आज का दिन परिश्रम भरा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आज किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। धन लाभ के आसार है। नई-नई शादी हुए जोड़ों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। मानसिक परेशानियों के चलते आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। तली हुई चीजों से परहेज करें।

मकर राशि  - आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के आसार हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार संबंधी यात्रा के योग। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार जरुर कर लें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन पुराने रोजगार पर टिका रहना आपके लिए बेहतर होगा। सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

कुंभ राशि  - आज घर में उत्सव का महौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के अच्छे काम के चलते आपका नाम रोशन होगा। कोरोबारी बहुत सोच समझकर निवेश करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  

मीन राशि – आज का दिन लाभदायक होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घुमने के लिए जा सकते हैं। नया कारोबार शुरु करने की सोचने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलझुल कर काम करें। मन प्रसन्न रहेगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। लड़ाई-झगड़ों से बचें।

Latest News

Featured

Around The Web