बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री का निधन, 50 देशों में फैला है कारोबार

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और अरब उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया.
 | 
पालोनजी मिस्त्री
पालोनजी मिस्त्री को कारोबार जगत में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 में पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया था. पालोनजी मिस्त्री का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार मुंबई में हुआ था। रविवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मुंबई – शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है. फोर्ब्स के ताजा अपडेट के अनुसार दुनिया में वो अमीरों की सूची में 143वें नंबर पर है।

जानकारी के मुताबिक शापूरजी ग्रुप में 50 हजार के करीब लोग काम करते हैं. इस कंपनी का कारोबार दुनियाभर के पचास देशों में फैला हुआ है. कारोबार कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट समेत कई अन्य फील्ड में फैला हुआ है. कंपनी की तमाम बड़ी उपलब्धियों में मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण करना भी शामिल है.

उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए साल 2016 में उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था. कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था. शापूरजी पालोनजी ग्रुप के सास देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा संस में 18.37 फीसदी की हिस्सेदारी है.

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना 1865 में हुई थी। पिछले साल शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने अपने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस को अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी एंड फंड एडवेंट इंटरनेशनल को बेच दिया था। पालोनजी मिस्त्री का जन्म साल 1929 में गुजरात के एक पारसी परिवार मुंबई में हुआ था। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि वे दुनिया के सबसे गुमनाम अरपति हैं.

पालोनजी मिस्त्री के पास 55 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है. इतनी संपत्ति होने के बावजूद उन्हें शायद ही किसी सार्वजनिक मंच पर देखा या सुना गया हो. पालोनजी मिस्त्री ने आयरिश महिला से शादी रचाने के बाद उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली थी. वह आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स हैं. रविवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Latest News

Featured

Around The Web