द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में CM नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल

रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. आज भी सीएम के दिल्ली जाने की सूचना नहीं है.
 | 
द्रौपदी मुर्मू, सीएम नीतीश
बिहार सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार आज के कार्यक्रम में भी सीएम नीतिश कुमार शामिल नहीं होंगे. सीएम नीतीश कुमार आज पटना में एक अणे मार्ग सीएम आवास में सामान्य बैठक में शामिल होंगे.

पटना - नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू होगा. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

बिहार सीएमओ (Bihar CMO) से मिली जानकारी के मुताबिक आज सीएम के दिल्ली जाने की अब तक कोई सूचना नहीं है. वहीं शपथ ग्रहण में पीएम मोदी (PM Modi), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्रीसंसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के विदाई समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. वहीं बिहार सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार आज के कार्यक्रम में भी सीएम नीतिश कुमार शामिल नहीं होंगे. सीएम नीतीश कुमार आज पटना में एक अणे मार्ग सीएम आवास में सामान्य बैठक में शामिल होंगे.

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं. सुबह 10:15 बजे द्रौपदी मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी.इसके बाद करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा.

द्रौपदी मुर्मू को इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके बाद संबोधित करेंगी. संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनरदिया जाएगा.

Latest News

Featured

Around The Web