Gold-Silver PriceToday : सोना-चांदी के भाव में उछाल, सोना पहुंचा 52 हजार रुपये के पार, जानें चांदी के नए रेट्स

  सोना-चांदी के ताजा भाव देखने के लिए फटाफट पढ़े पूरी खबर.
 | 
सोना चांदी
शादियों के सीजन में आमतौर पर सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिलती है लेकिन इस बार बिना सीजन के भी गोल्ड-सिल्वर के भावों में कटौती हुई है. ऐसे में आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज सोने-चांदी के दामों के बारे में जरुर जान लें.

दिल्ली -  भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन को सोने और चांदी की किमतों में मामूली से बढ़त दर्ज की गई है.  शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52 हजार रुपये के पार है जबकि सिल्वर के दाम 58 हजार रुपये प्रति किलो के ऊपर बने हुए हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com  के मुताबिक सर्राफा बाजार में 5 जुलाई को 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के रेट 52000 रुपये से अधिक रहे हैं. 

बीते काफी समय से चांदी 60000 प्रति किलो से नीचे तो सोना 50 हजार पार बिक रहा है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में मामूली से बढ़त के साथ 52304 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी के भाव 58135 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी है. बता दें कि ऊपर बताई गई सभी दरें सांकेतिक हैं. इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं किए गए गए हैं. सटीक दरों के लिए आप अपने जौहरी से संपर्क करें.

5 जुलाई 2022 के सोने और चांदी के दाम...

          शुद्धता     सुबह के दाम        शाम के दाम          
गोल्ड      999            52411            52304
गोल्ड      995            52201            52095
गोल्ड      916            48008            47910
गोल्ड      750            39308            39228
गोल्ड      585            30660            30598

सिल्वर    999           58661             58153

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

आमतौर पर गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर किया जाता है वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं 24 कैरेट से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा दाम में जाने के लिए आप 8955664433 पर मिस्डकॉल दे सकते हैं कुछ देर बाद आपको SMS के जरिए आपको सोने-चांदी के ताजा दामों के बारे में अपडेट मिल जाएगी. इसके अलावा आप ताजा अपडेट के लिए www.ibjarates.com या ibharate.com पर देख सकते हैं।

24 कैरेट सोना 99 पॉइंट 9% शुद्ध होता है और बाइक के रेट लगभग 91 पॉइंट शुद्ध होता है 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे चांदी तांबा जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं जबकि 24 कैरेट सोना शानदार है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 के हैं.

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि आईभीजेए द्वारा जारी किए गए सोना-चांदी के दाम देशभर में सर्वमान्य है. हालांकि IBJA द्वारा जारी भाव में GST शामिल नहीं किए है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोना चांदी का ताजा रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है. गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं. हालांकि सोना चांदी की किमतों में थोड़ा ही अंतर होता है.

Latest News

Featured

Around The Web