महिला हॉकी में भारत ने जीता कांस्य पदक,न्यूजीलैंड को हराया,बॉक्सर नीतू गंघास ने दिलाया 14वां गोल्ड

CWG 2022 Day 10भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है, जिसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं।
 | 
CWG 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022 Day 10) के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's Hockey) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में (Women's Hockey Bronze medal match) शूटआउट में जीत हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है. . तीसरे क्वार्टर के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी क्वार्टर के आखिरी पलों में गोल दागकर मैच में वापसी कर ली. अब फैसला शूटआउट से होगा. भारत की ओर से सलीमा टेटे ने पहला गोल दागकर भारत को न्यूजीलैंड से आगे कर दिया था. लेकिन आखिरी पलों में न्यूजीलैंड की ओलिविया मेरी ने शूटआउट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया.

दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का धुआंधार प्रदर्शन आज भी जारी रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022 Day 10) के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women's Hockey) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में (Women's Hockey Bronze medal match) शूटआउट में जीत हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है. . तीसरे क्वार्टर के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी क्वार्टर के आखिरी पलों में गोल दागकर मैच में वापसी कर ली. अब फैसला शूटआउट से होगा. भारत की ओर से सलीमा टेटे ने पहला गोल दागकर भारत को न्यूजीलैंड से आगे कर दिया था. लेकिन आखिरी पलों में न्यूजीलैंड की ओलिविया मेरी ने शूटआउट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. 

भारतीय महिला बॉक्सर ने नीतू ने जीता गोल्ड मेडल 

नीतू घनघस

भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग में मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से विवादित पेनाल्टी शूटआउट में हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटऑउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। उधर, बॉक्सिंग में भारत की नीतू गंघास ने भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया।

भारत के अब तक 42 पदक हो गए हैं। इसमें 14 स्वर्ण पदक के अलावा 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत 9वें दिन अपने प्रदर्शन से प्रेरित होकर 14 पदक हासिल करने के बाद ने 10वें दिन क्रिकेट, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में गोल्ड मेडल जीत सकता है।

महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और पदक पक्का किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम आज गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं वेटलिफटर्स के बाद कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग में जहां भारत को 10 पदक मिले। वहीं कुश्ती में 12 मेडल मिले। अब भारतीय मुक्केबाजों की बारी है। निकहत जरीन और अमित पंघाल समेत चार मुक्केबाज आज गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इसके अलावा टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी पदकों की उम्मीदें हैं।

Latest News

Featured

Around The Web