Weather update: दिल्ली सहित कई इलाकों में आज रात से बदलेगा मौसम, झमाझम बरसेंगे बदरा!

दिल्ली में आज रात को बदलेगा मौसम का रुख, लोगों को मिलेगी गर्मी से निजात, जानिए कब दस्तक देगा मानसून।
 | 
rain
झुलसाने वाली गर्मी के बीच लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत देने वाली सूचना जारी कि है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से दिल्ली व इसके आसपास के इलाकों का मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में आज रात बारिश होने के आसार है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है इस बार मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है यदि मानसून की गतिविधियां सामान्य रही तो जून के अंतिम सप्ताह में मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा।
नई दिल्ली – बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। वहीं तापमान भी सामान्य से काफी उपर चल रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है। गर्मी से झुलसते लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। देश के कई हिस्सों में आज रात से मौसम बदलने वाला है जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और अफानिस्तान के बार्डर पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसका असर से दिल्ली-एनसीआर में भी दिखने वाला है। बता दें कि आज दिल्ली में प्री-मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है। 
दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री....
मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में इस बार मानसून अपने तय समय पर दिल्ली में पहुंचने के आसार हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के अंतिम सप्ताह में ही मानसून की बारिश दिल्ली वासियों को भिगोने का काम करेगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियां तेज है। यदि मानसून की गतिविधि ऐसे ही चलती रही तो राजधानी में भी मानसून अपने तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। 
27 जून के आसपास पहुंचेगा मानसून....
मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून की गति सामान्य हो गई है। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छा जाएगा। मानसून अनुकूल और सामान्य स्थिति के साथ आगे बढ़ रहा है। मानसून की सामान्य गति को देखते अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मानसून 27 जून के आसपास पहुंच सकता है। 
यूपी में अगले दस दिनों के अंदर दस्तक देगा मानसून...
जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून सामान्य गति से आगे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इसके अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र में पहुंचने के बाद आगामी 16 से 22 जून के बीच उत्तर प्रदेश पहुंचने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग ने फिलहाल कोई अनुमान व्यक्त नहीं किया है, लेकिन गति सामान्य रही तो 27 जून के आसपास मानसून के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दस्तक देने के आसार हैं।
सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है मानसून...
आईएमडी के मुताबिक 29 मई को मानसून केरल तट पर पहुंचा था और 31 मई से 7 जून के बीच यह दक्षिण व मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर एक्टिव हो गया था। अब तक मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। यदि मानसून की गति सामान्य ही रहती है तो इस बार दिल्ली में सही समय पर मानसून दस्तक देगा। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भीषण गर्मी और लू चपेट में है। इस बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान बार्डर पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर के मौसम का रुख बदलने वाला है। अनुमान है कि आज रात तक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है । जिससे लोगों को लू और भीषण गर्मी से जरुर छुटकारा मिलेगा लेकिन उमश भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

Latest News

Featured

Around The Web