दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने जाम पर की एक नई पहल, अब रेडियो देगा लाइव ट्रैफिक अपडेट
दिल्ली की सड़कों पर जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक पुलिस ने की नई शुरुवात

दिल्ली - कार में लोग अकसर रेडियो FM सुनते हैं। ऐसे में पुलिस अब लोगों को रेडियो पर ट्रैफिक अपडेट उपलब्ध करवाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ट्रैफिक अपडेट पहुंचाई जा सकेगी। यात्रियों को VVIP वाहनों की आवाजाही, विशेष इंतजाम, धरना, प्रदर्शन जेसे सभी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे उसी हिसाब से अपनी यात्रा तय कर सकें। पुलिस ने इस माध्यम से यात्रीयों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने की पहल की है।
रेडियो तक कैसे पहुंचेगी जानकारी
ट्रैफिक पुलिस की पब्लिक इंटरफेस यूनिट (PIU) को शहर के सभी इलाके से ट्रैफिक जाम आदि की सूचना मिलेगी। वह यह जनकारी जनसंपर्क अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी इस जानकारी को FM चैनलों को मुहैया कराएंगे। लोगों तक यात्रियों को मार्ग में परिवर्तन किये जाने की भी सूचना भी रेडियो के जरिए पहुंचाई जाएगी।
ट्रैफिक सुचक बना रेडियो
FM की पहुंच बहुत ज्यादा है। खास तौर से यात्रियों, कैब और टैक्सी चालकों के बीच उनकी पहुंच अच्छी है। ट्रैफिक पुलिस चाहते हैं कि लोगों के पास जाम सहित ट्रैफिक में अन्य बदलावों की जानकारी भी लोगों के पास हो। अगर मार्ग में अचानक बदलाव किया जाता है या मौसम खराब होने की वजह से कही रोक हो या फिर कहीं जाम लगने की आशंका है तो लोगों तक इसकी जानकारी दी सा सके ताकि वे अपनी यात्रा उसी अनुसार कर सकें।
सोशल मीडिया पर भी जानकारी
ज्ञात हो कि यातायात पुलिस शहर में यातायात की स्थिति पर लगातार अपने ट्विटर हैंडल साहित अन्य सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिल्ली के जाम, जलभराव और बंद किए गए रास्तों की जानकारी देती रहती है। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर आने वाले शिकायतों को भी तुंरत जवाब देकर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करती है। बारिश के बाद जलभराव ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया के साथ सभी मंचों का उपयोग कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस के ऐप 'तत्पर' के जरिए भी लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक की सूचना दे रहे हैं।