Weather Alert : अगले तीन दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ का खतरा
 | 
Rain
मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।

दिल्ली.  पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो चुके हैं, वहीं कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 अगस्त तक देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है. आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल...

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, गोवा और कोंकण के इलाकों में 20 तारीख तक बारिश हो सकती है।

गंगा के तट पर बाढ़ का खतरा

गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से जलोढ़ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीती रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार-चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था. अगले तीन-चार दिनों तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है.

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी

13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे राज्य के 10 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. बाढ़ के कारण कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। साथ ही राज्य के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं. 

Latest News

Featured

Around The Web