नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी को क्यों भागने दिया? सपा का बीजेपी पर तंज

ईडी की कारवाई को लेकर सपा ने बीजेपी पर हमला बोला है
 | 
सपा
सपा प्रवक्ता से कहा कि आप ऑपरेशन लोट्स की बात करें, इलेक्शन फंडिग की बात करें। इसी बीच में संबित पात्रा ने अनुराग भदौरिया से कहा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनकर क्यों आए हो। अनुराग भदौरिया ने कहा कि हिंदुस्तान की बात है और हिंदुस्तान सभी का है। उन्होंने संबित पात्रा से पूछा कि आपको क्या लगता कि हिंदुस्तान केवल भारतीय जनता पार्टी का है क्या। इसके जवाब में संबित पात्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए गांधी परिवार हिंदुस्तान है।

दिल्ली. ईडी की कार्रवाई को लेकर चल रही एक टीवी डिबेट के दौरान सपा नेता अनुराग भदौरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से पूछा कि नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी को क्यों भागने दिया? एजेंसी के माध्यम से आपने इन लोगों को क्यों नहीं पकड़ा। यह लोग कैसे यहां से फुर्र हो गए। इसके बारे में आप नहीं बताएंगे। इसी बीच में नाविका कुमार ने सवाल किया कि आप कहना चाहते हैं कि नोट के पहाड़ मिलें तो आंख मूंद लेना चाहिए। भदौरिया ने संबित पात्रा से कहा कि आप लोग येदियुरप्पा के बारे में बात नहीं करोगे। आप व्यापम के बारे में बात नहीं करोगे, क्योंकि वहां तो कोई एजेंसी काम नहीं करती।

भदौरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार सामने आना चाहिए। फिर चाहे वो कांग्रेस-बीजेपी या फिर किसी भी दल का व्यक्ति कर रहा हो। एजेंसी को दोनों तरफ काम करना चाहिए। ऐसा नहीं कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ न जाए और विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करे। ये गलत है।

इसी बीच नाविका कुमार ने अनुराग भदौरिया से कहा कि आप कह रहे हैं कि अगर नोट के पहाड़ मिलें तो आंख मूंद लेना चाहिए। कई किलो सोना मिले तो आंख मूंद लेना चाहिए। अगर दो हजार की प्रॉप्रटी में कमर्शियल ऑफिस बना हुआ हो तो आंखें मूंद कर बैठ जाना चाहिए।

इसके जवाब में अनुराग भदौरिया ने कहा कि मैं आंखें बंद करने की बात नहीं कह रहा। मैं तो कहता हूं करप्शन जहां मिले उसको पकड़ो, लेकिन एजेंसी की कार्रवाई बीजेपी की तरफ क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन पर एजेंसी क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है।

नाविका कुमार ने सपा प्रवक्ता से कहा कि आप ऑपरेशन लोट्स की बात करें, इलेक्शन फंडिग की बात करें। इसी बीच में संबित पात्रा ने अनुराग भदौरिया से कहा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनकर क्यों आए हो। अनुराग भदौरिया ने कहा कि हिंदुस्तान की बात है और हिंदुस्तान सभी का है। उन्होंने संबित पात्रा से पूछा कि आपको क्या लगता कि हिंदुस्तान केवल भारतीय जनता पार्टी का है क्या। इसके जवाब में संबित पात्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए गांधी परिवार हिंदुस्तान है।

Latest News

Featured

Around The Web